आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र बुद्ध बिहार में जीआरपी कर्मी से एक लड़के की बुरी तरह से पिटाई कर थाने में बंद करवा दिया। जबकि लड़के के भाई की बारात जानी थी। बाद में दूसरा पक्ष भी थाने आ गया और मामले में समझौता कर दिया गया।

चौकी में लाकर की मारपीट का आरोप

छीपीटोला निवासी अमन पुत्र यामीन इेंटर का छात्र है। पिता रस्सी की दुकान करते हैं। शुक्रवार को उसके भाई शाहरुख की बारात नरीपुरा बारात जानी थी। सुबह साढ़े दस बजे वह बुद्ध विहार हाट पर खरीदारी करने बाइक से गया था। उस दौरान वहां एक युवक के पैर पर उसकी बाइक का पहिया चढ़ गया। इस बात पर विवाद हो गया। सिविल ड्रेस में युवक जीआरपी में था। अमन को यह पता नहीं था। पता चलने पर उसने माफी मांगी लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। अमन के परिजनों के मुताबिक जीआरपी कर्मी के साथी भी मौके पर आ गए। आरोप है कि अमन के साथ बुरी तरह से मारपीट की इसके बाद उसे थाना रकाबगंज में पहुंचा दिया।

पुलिस ने कराया समझौता

जानकारी पर समुदाय के लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि अगर कार्रवाई करनी है तो दोनों तरफ से गिरफ्तारी कर की जाए। एक तरफ भाई की बारात तैयार थी दूसरी तरफ सारे बाराती थाने में खड़े थे। शाम को दूसरा पक्ष भी थाने आ गया। दोनों तरफ से बातचीत हुई और अंत में मामला निपट गया। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज विजय कुमार के मुताबिक दोनों में मामले में समझौता कर लिया है।