- अलीगढ़ से चुनाव लड़ रहे बीएसपी के डॉ। अरविंद कुमार सबसे यंग कैडीडेट

- महज 25 साल के हैं अरविंद

LUCKNOW: माना जा रहा है कि पिछले विधान सभा चुनाव की तरह इस लोकसभा चुनाव में भी यंगस्टर अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। यंग वोटर के साथ यंग कैंडीडेट कितने हैं मैदान में इसकी तफ्तीश की आईनेक्स्ट रिपोर्टर ने। अब तक हुए नॉमिनेशन में यंग कैंडीडेट्स को भी खूब मौके मिल रहे हैं। पांच प्रमुख पार्टियों में अगर अब तक के सबसे यंग कैंडीडेट की बात करें तो यह नाम है अलीगढ़ से बीएसपी कैंडीडेट डॉ। अरविंद कुमार पहले नम्बर पर हैं। ख्भ् साल के इस उम्मीदवार का मुकाबला अलीगढ़ के सबसे बुजुर्ग कैंडीडेट म्9 साल के जफर आलम हैं जो समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार में अकबर हुसैन का नाम शामिल है। जिनकी उम्र म्7 साल है।

सपा में सबसे यंग कैंडीडेट नाहिद हसन

सपा ने अपने सबसे यंग उम्मीदवार में कैराना से नाहिद हसन को चुना जिसकी उम्र ख्म् साल है। यहां इनका मुकाबला बीजेपी के सबसे सीनियर कैंडीडेट 7भ् साल के हुकुम सिंह से है। वहीं सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार के तौर पर सम्भल से 8क् साल के बुजुर्ग शफीकुर्रहमान बर्क को उतारा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी यंग कैंडीडेट ढूंढने में नाकाम रहे। अभी तक भाजपा के सबसे यंग कैंडीडेट भोला सिंह हैं जो बुलंदशहर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस के सबसे यंग कैंडीडेट इमरान मसूद हैं जो सहारनपुर से किस्मत आजमा रहे हैं।

क्या है लखनऊ का सीन

लखनऊ में वोटरों की संख्या क्8 लाख से अधिक है। यहां इस चुनाव में ख्9 कैंडीडेट मैदान में हैं। इन ख्9 कैंडीडेट में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार प्रमुख पार्टियों में समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है। फ्म् साल के अभिषेक मिश्रा लखनऊ नॉर्थ से एमएलए हैं। दूसरे नम्बर पर बीएसपी के नकुल दूबे हैं जिनकी उम्र ब्8 साल है। जबकि राजनाथ सिंह की एज म्ख् साल और रीता जोशी की उम्र म्ब् साल है। मेन मुकाबला आखिर के दो कैंडीडेट में माना जा रहा है। सभी ख्9 कैंडीडेट की बात की जाए तो लखनऊ में सबसे कम उम्र के कैंडीडेट में शैलेंद्र सिंह यादव हैं जो इंडीपेंडेंट इलेक्शन लड़ रहे हैं। जबकि सबसे बुजुर्ग कैंडीडेट के रूप में म्9 साल के विजय बहादुर सिंह हैं जो मानवता समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।