-कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, बिठूर में रहने वाले थे मृतक

KANPUR@INEXT.CO.IN

KANPUR: कल्याणपुर में बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी चाची की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। तभी रास्ते में वे हादसे के शिकार हो गए। इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी, लेकिन पुलिस हमेशा की तरह देरी से मौके पर पहुंची। जिसकी वजह से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस घायल बच्ची का नर्सिग होम में एडमिट कराया।

बिठूर के नारामऊ में रहने वाले मन्नी लाल का बेटा शशिकान्त (क्9) स्टूडेंट है। उसकी चाची विनीता के बेटा हुआ है। वो करीब ख्0 दिन का है। बुधवार को उसकी अचानक तबियत खराब होने पर वो बड़ी चाची सुशीला के साथ उसको डॉक्टर को दिखाने के लिए बाइक से कल्याणपुर जा रहा था। वो कल्याणपुर के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें शशिकान्त और सुशीला की मौत हो गई, जबकि बच्चा घायल हो गया। जिसे देख वहां पर इलाकाई लोगों का जमावड़ा लग गया। गुस्साएं लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया, लेकिन पुलिस हमेशा की तरह एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शशिकान्त घायल हुआ था। वो खून से लथपथ वहां पर तड़पता रहा। अगर पुलिस सही समय पर आकर उसे हास्पिटल में एडमिट करा देती तो उसकी जान बच सकती थी। एसओ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उस समय युवक और उसकी चाची की मौत हो चुकी थी। पुलिस बच्चे को नर्सिग होम में एडमिट कराकर घरवालों को जानकारी दे दी।