-बांदूनासा कुजरी टोला में सोमवार को दिन के 2 बजे की है घटना

MANOHARPUR: प्रखंड अंतर्गत बांदूनासा कुजरी टोला में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पास का ही एक दंपति भी घायल हो गया। घायल दंपति का हाथ सुन्न पड़ गया है। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला भेजा गया। मृतक का नाम ईशाक सुरीन है। जबकि घायल दंपति फ्0 वर्षीय गुड़ा सुरीन और उसकी पत्नी ख्7 वर्षीय सोमवारी सुरीन हैं। घटना सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अचानक बारिश के साथ साथ तेज बिजली चमकने लगी, तो बांदूनासा कुजरी टोला निवासी ईशाक सुरीन अपने बैलों को खटाल में बांध कर घर के बरामदा में खड़ा था। उसी समय वह वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दोनों हो गए बेहोश

इधर उसी वक्त उसके घर से कुछ दूर आगे वज्रपात से गुड़ा सुरीन और उसकी पत्नी सोमवारी सुरीन भी घायल हो गए। बताया जाता है कि गुड़ा सुरीन अपनी पत्नी और तीन साल की बच्ची के साथ घर में थे। वज्रपात होने पर पति पत्नी दोनों बेहोश हो गए। जब होश आया, तो दोनों के हाथ सुन्न थे। वहीं, बच्ची को कुछ भी नहीं हुआ। घायल दम्पति ने बताया कि उनका हाथ अभी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। वे राउरकेला डाक्टर के पास हाथ दिखने जाएंगे। इधर उसी समय पुराना मनोहरपुर में भी वज्रपात का असर देखा गया। यहां एक मुर्गी की मौत हो गई, जबकि दो घरों को भी नुकसान पंहुचा है। घर के सामान को भी क्षति पंहुची है।