-भुइयांडीह ग्वाला बस्ती का रहने वाला था गुलजारी साहू

-युवकों और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला

-गुरुवार की सुबह छठ पूजा के लिए गया था दोमुहानी

-

-भुइयांडीह घाट पर स्वर्णरेखा में बहती बच्ची को सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स ने बचाया

JAMSHEDPUR :: छठ के दौरान सोनारी स्थित दोमुहानी में स्वर्णरेखा नदी में तैरने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। जानकारी मिलते ही आस-पास के युवकों और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। दूसरी ओर सिटी से अपनी फैमिली के

दोमुहानी की है घटना

जानकारी के मुताबिक सिदगोड़ा थाना एरिया स्थित भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी गुलजारी साहू गुरुवार की सुबह पड़ोसियों के साथ दोमुहानी स्थित छठ घाट गया था। जानकारी के मुताबिक युवक नदी में छलांग लगाकर इस पार से उस पार जा रहा था।

तैरने के दौरान डूबा

गुलजारी साहू ने दो बार तैर कर नदी पार कर ली। तीसरी बार जब वह तैरकर आगे बढ़ा तो बीच में जाकर डूब गया। जब लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो हल्ला किया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

जिद कर गया था नदी में नहाने

गुलजारी की पड़ोसी महिला पुष्पा ने बताया कि वह नदी में नहाने की जिद कर रहा था। उन्होंने उसे मना भी किया था कि बाद में नहाए, लेकिन वह नहीं माना और नहाने के लिए चला गया। इस बीच जानकारी मिली कि वह डूब गया है।

बच्ची को बचाया

सीतारामडेरा थाना एरिया स्थित भुइयांडीह में छठ पूजा के दौरान एक बच्ची माही नदी के तेज बहाव में बह गई, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से वहां तैनात सिविल डिफेंस के लोगों की बच्ची पर नजर पड़ गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को बचा लिया गया। माही सीतारामडेरा निवासी सत्येंद्र कुमार की बेटी है।