पुणे के एक प्राइवेट कम्पनी में करता था जॉब, हाल ही में लौटा था घर

ALLAHABAD: पुणे की एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करने वाले युवक ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एसिड पी लिया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवक को एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। सोमवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्मार्टम के लिए शव घर भेज दिया। उधर इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

पहले भी कर चुका था प्रयास

जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग मोहल्ले का रहने वाला आंनद सिंह 35 पुत्र अवध राम सिंह के तीन बेटों बड़ा था। वह पुणे की एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। भाई पवन ने बताया कि आंनद कुछ दिन पहले ही छुटटी पर घर आया हुआ था। सोमवार को वह दोपहर किसी काम से बता कर निकला था। शाम को लौट कर आने के बाद वह कमरे में चला गया। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं निकला। रूम में जाकर देखा तो वह बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा था। अन्य लोगों को जानकारी हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में उसे एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी देर रात मौत हो गयी। वहीं भाई अमलेन्द्र ने बताया कि आंनद इससे पहले भी कई बार आत्महत्या के लिए कदम उठा चुका था।