>RANCHI: ख्8 फरवरी से दो मार्च तक युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर जिले से सौ छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। इस तरह ख्ब्00 प्रतिभागी शनिवार से खेलगांव में जुटेंगे.शुक्रवार को मोरहाबादी के एनजीओसी कार्यालय में संस्कृति विभाग के निदेशक अनिल कुमार सिंह, नाटककार कमल बोस एवं चित्रकार विनोद रंजन ने यह जानकारी दी। खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में संध्या पांच बजे रंगारंग उद्घाटन होगा। उद्घाटन विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी करेंगे। समापन भी दो मार्च को संध्या पांच बजे यहीं होगा।

अभिव्यक्ति दिया गया है नाम

इस युवा महोत्सव का नाम अभिव्यक्ति दिया गया है। आयोजन का यह दूसरा साल है। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद महोत्सव के अन्य कार्यक्रम राज्य म्यूजियम एवं रामदयाल मुंडा कला भवन में होंगे। एक व दो मार्च के कार्यक्रम यहीं होंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिता कार्यक्रम के अलावा पहली बार पहाडि़या नृत्य भी होगा। इसके अलावा झारखंड के चार बच्चों का विशेष कार्यक्रम होगा, जिन्होंने रियलिटी शो में धमाल मचाया है। इसके साथ सालेम बैंड, लुगा फैशन शो, आदिम स्वर एवं विशेष योग्यताधारी बच्चों-दलों की प्रस्तुि1त होगी।

तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम

थीम सांग, पहाडि़या नृत्य, फगुआ नृत्य, सेलेब्रेटी डांस, सेक्सोफोन। सेक्सोफोन के लिए हैदराबाद से विजय कुमार आ रहे हैं। इसके अलावा संध्या सात बजे हास्य नाटक सैंया भए कोतवाल होगा। प्रस्तुति रंग दर्पण की है। इसके अलावा ये हैं अन्य आकर्षण

अखड़ा : जनजातीय एवं लोकनृत्य

झंकार : शास्त्रीय एवं समकालीन नृत्य

सुरताल : जनजातीय एवं लोक संगीत

तराना : शास्त्रीय एवं सुगम संगीत

नटरंग : जनजातीय लोक नाटक, एकांकी नाटक, मूकाभिनय

आदिम स्वर : काव्य पाठ

आकार : ऑन द स्पॉट पेंटिंग

उद्गम : कोलाज एवं रंगोली

साहित्यिकी : वाद विवाद-आशु वाचन

सुर झुंझर : सालेम बैंड

लुगा शो: पारंपरिक परिधानों पर आधारित।

अन्य : विलकस फोटोग्राफी, पेनोरमा फिल्म शो।