-बीएचयू के इंटर फैकल्टी एनुअल यूथ फेस्टिवल स्पंदन-16 का हुआ आगाज

- पांच दिनी उत्सव के पहले दिन विभिन्न मंचों पर स्टूडेंट्स की निखरी प्रतिभा

VARANASI:

वैसे तो युवा मन हर रोज एक नई उर्जा से स्पंदित होता है लेकिन मंगलवार को बीएचयू स्टूडेंट्स अलग ही तरह की उर्जा से स्पंदित होते दिखे। मौका था इंटर फैकल्टी यूथ फेस्टिवल स्पंदन के आगाज का। पांच दिवसीय आयोजन के पहले दिन विभिन्न मंचों पर स्टूडेंट्स का टैलेंट इंद्रधनुषी रंगों में सजा नजर आया। स्वतंत्रता भवन में लघु नाटकों का मंचन हुआ। स्टूडेंट्स ने अपने बेहतरीन अभिनय से सिपाही की मां, गुनाहों का देवता, बूढ़ी काकी व चारुमित्रा के विभिन्न चरित्रों को जीवंत कर दिया।

कैमरे की नजर से देखा नेचर

विजुअल आ‌र्ट्स फैकल्टी के एग्जिबिशन हॉल में स्टूडेंट्स का आर्टिस्टिक टैलेंट भी देखने को मिला। वहीं ऑन स्पॉट फोटोग्राफी इवेंट में पार्टिसिपेंट्स ने 'प्रकृति' को कैमरे की नजर से देखा। जज की भूमिका अनूप घोष व डॉ विजय ने निभायी। यहीं पर ऑन स्पॉट पेटिंग इवेंट में आर्टिस्ट्स ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिये कागज पर उकेरा। इस इवेंट में टोटल क्9 पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए। वहीं कोलॉज इवेंट में उत्सव थीम को स्टूडेंट्स ने कागज के रंग-बिरंगे टुकड़ों को जोड़ कर अपनी आर्टिस्टिक सोच का परिचय दिया। जज की भूमिका में डॉ शांति स्वरूप, डॉ नीलम त्रिपाठी, डॉ मंजुला चतुर्वेदी शामिल हुई।

स्वरलहरियों पर झूमे

पहले दिन वेस्टर्न म्यूजिक की स्वर लहरियों पर भी स्टूडेंट्स झूमे। केएन उडप्पा ऑडिटोरियम में वेस्टर्न वोकल सोलो इवेंट में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक सॉन्ग्स पर परफॉर्मेस दी। कुल क्9 फैकल्टी के स्टूडेंट्स इस इवेंट में शामिल हुए। जजेज पैनल में प्रो अनीता सिंह, प्रो रेवती शाह, गौतम चटर्जी शामिल रहे। ओंकारनाथ ठाकुर आडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने सोलो और गु्रप सांग में अपने टैलेंट दिखाया। स्टूडेंट्स ने देशभक्ति, भजन, सुगम संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। उधर आरके हाल में मिमिक्री इवेंट में स्टूडेंट्स ने नेताओं और बालीवुड के कैरेक्टर्स की बेहतरीन नकल कर लोगों को खूब हंसाया। यहीं पर क्विज का प्रिलिम्स राउंड भी हुआ। स्टूडेंटस वेलफेयर सेंटर में हिन्दी, संस्कृत और इंग्लिश डिबेट में स्टूडेंट्स ने 'तकनीकी का आधुनिक रूप बनारस के पारंपरिक स्वरूप के प्रतिकूल है' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। आरके हॉल में क्विज प्रिलिम्स रांउड भी हुआ।

वीसी ने बढ़ाया हौसला

बीएचयू के वीसी प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने स्पंदन के पहले दिन विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्टूडेंट्स के सर्वागीण विकास के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। वीसी के साथ स्पंदन कोऑर्डिनेटर प्रो वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी, डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो एमके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आज होगा इनॉगरेशन

स्पंदन का औपचारिक इनॉगरेशन बुधवार को होगा। एंफीथियेटर ग्राउंड में बने विशाल पंडाल में होने वाली इनॉगरेशन सेरेमनी में बतौर चीफ गेस्ट फेमस बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन शिरकत कर रहे हैं। कार्यकम की अध्यक्षता बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी करेंगे। आयोजन स्थल पर स्टूडेंट्स को आईडी देखकर ही प्रवेश दिया जायेगा।