PATNA: डिप्रेशन में आकर फिर एक युवक ने अपनी लाइफ का द एंड कर दिया। बताया जाता है कि युवक जॉब नहीं मिलने से परेशान रह रहा था। फ्लैट के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी डेड बॉडी मिली। युवक का नाम आशीष है। जो पूर्णिया का रहने वाला था। लेकिन पटना में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही कंप्टेटीव एग्जाम की तैयारी भी करता था।

बहन-बहनोई के यहां रहता था

मामला पाटलिपुत्रा थाना के तहत गोसांई टोला इलाके का है। आशीष पटना में अपने बहन-बहनोई के साथ रहता था। गोसाई टोला के महिन्द्रा अपार्टमेंट में बहनोई संजीव का फ्लैट है। यहीं सभी एक साथ रहते थे। लेकिन जिस वक्त उसने सुसाइड किया, उस दौरान फ्लैट में उसके अलावा कोई दूसरा शख्स नहीं था। बहन और और बहनोई कहीं गए हुए थे।

- तोड़ना पड़ा गेट

सोमवार की सुबह जब संजीव वाइफ के साथ बाहर से लौटे तो कॉलबेल बजाया। कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर आशीष के मोबाइल पर कॉल लगाया। फिर भी अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। बहन-बहनोई को अनहोनी की डर सताने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से फ्लैट के गेट को तोड़ा गया।

- नजारा देख उड़े होश

गेट टूटने के बाद सभी लोग फ्लैट में घुसे। फिर कमरे के अंदर का नजारा देख, सभी के होश उड़ गए। आशीष की बॉडी फंदे से लटक रही थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। संभावना जताई जा रही है कि रविवार की देर रात में ही आशीष ने सुसाइड कर लिया। जांच के बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।