-रात में गोरा कब्रिस्तान पर युवक के चेहरे पर किया था पत्थर से हमला

-पुलिस ले गई हॉस्पिटल लेकिन नहीं बचा सके डॉक्टर

<-रात में गोरा कब्रिस्तान पर युवक के चेहरे पर किया था पत्थर से हमला

-पुलिस ले गई हॉस्पिटल लेकिन नहीं बचा सके डॉक्टर

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: कुछ तो गड़बड़ थी वरना यूं नहीं मौत की सजा देने पहुंच गए। पुलिस को भी यकीन है कि आशनाई को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद उन लोगों ने युवक पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। सोमवार रात में कब्रिस्तान के पास युवक को इतनी बुरी तरीके से मारा कि डॉक्टर भी उसे बचा नहीं सके। इलाज के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस के लिए कातिलों का पता लगाने के साथ मरने वाले की शिनाख्त करना भी चैलेंज बना हुआ है।

मारते हुए लोगों ने देखा था

बैरहना स्थित गोरा कब्रिस्तान के पास सोमवार की रात में एक युवक को कुछ लोग मार रहे थे। उसकी चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक पर लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे स्पॉट पर ही मौत की सजा देना चाह रहे हों जैसे। ऐसा लग रहा था कि जैसे आशनाई का मामला हो और लोगों ने उसे आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची तब तक हमलावर भाग निकले थे। खून से लथपथ युवक पड़ा था। उसने लोवर व टी शर्ट पहन रखा था। चेहरे पर पत्थर से हमला होने के बाद खून के साथ मांस भी बाहर आ गया था। उसकी हालत देखकर पुलिस को भी अंदाजा हो गया कि अब इसका बचाना मुश्किल था। स्वरूपरानी हॉस्पिटल में रात में ही युवक को पुलिस ने भर्ती कराया दिया। लेकिन वही हुआ जिसका पुलिस को शक था। कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गई।

पहचान करना एक चैलेंज

पुलिस के लिए उसकी पहचान करना एक बड़ा चैलेंज है। क्योंकि स्पॉट पर ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा जिससे उसकी पहचान कर सके। कब्रिस्तान के पीछे तलाब नवल राय मोहल्ला है। आगे पूरा बैरहना मोहल्ला है। रेलवे लाइन के आगे कृष्णा नगर मोहल्ला है। इन तीनों मोहल्ले में से अभी तक उस युवक के बारे में कोई खबर नहीं मिली। पुलिस को शक है कि वह बाहर का आदमी हो सकता है। शायद वह रिक्शा वाला हो। पुलिस अब लोकल लोकल लोगों की मदद से पूछताछ में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन लोगों ने उसे मारते हुए देखा था। जिससे कातिल के बारे में कोई सुराग लग सके।

-मर्डर का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। स्थानीय लोगों की मदद से कातिलों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कीडगंज पुलिस