-प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही है मामले की जांच

-घटना की तह तक पहुंचने का पुलिस ने किया दावा

SARAIKELA: सरायकेला थानांतर्गत साहेबगंज में शनिवार की रात ससुराल आए राजनगर थानांतर्गत शोशो के तुराम सुरेन की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। मृतक के पिता जुरा सुरेन ने बताया कि उसका बेटा तुराम सुरेन अपनी पत्नी रीता सुरेन व बच्चों के साथ जमशेदपुर के जानोगोड़ा में रहता था और ठिकेदारी में मजदूरी कर परिवार चलाता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को तुराम अपने बच्चे को जोन्डिस झड़वाने के लिए अपना ससुराल साहेबगंज आया था। शनिवार को उसने बच्चे को नहीं झाड़वाया और रविवार को जोन्डिस झड़वाने के लिए वह अपने ससुराल में रुक गया। उन्होंने बताया कि शाम को तुराम घर से निकला और सुबह उसका शव गांव में पड़ा मिला।

हुआ पो‌र्स्टमार्टम

मृतक के साला द्वारा सूचना मिलने पर वे अपने परिजनों के साथ साहेबगंज आए। मृतक की पत्नी रीता सुरेन ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिला कि उनके पति की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर वे साहेबगंज पहुंची जहां उसे घटना की जानकारी मिली। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे पुलिस बल व स्कॉड डॉग के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घटना का निरीक्षण करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला लाए। पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना कांड संख्या क्ब्7-क्म् के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है और चौबीस घंटे के अंदर अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होगा।