रियलिटी शो में सिटी के युवा बिखेरेंगे चमक

ALLAHABAD: संगम नगरी प्रतिभाओं से भरी है। जिसने अपनी चमक से शहर का नाम रौशन किया है। इसी क्रम में सिटी कुछ युवा भी डांस रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रियलिटी शो के लिए सलेक्ट हुए डांस ग्रुप के युवाओं ने आईनेक्स्ट से बात की। ग्रुप को लीड कर रहे अक्षय ने बताया कि सिटी में ही आत्मजीत डांस ग्रुप के साथ जुड़कर वे अपनी डांस प्रस्तुति दे रहे थे। एक निजी चैनल पर शुरू हुए डांस रियलिटी शो उन्होंने अपने दोस्तों अभिषेक, यश और शुभम के साथ ऑडिशन दिया था। इसके बाद उनका सलेक्शन क्वाटर फाइनल के लिए किया गया। क्वाटर फाइनल का प्रसारण अगले सप्ताह होगा।

वीडियो क्लीप से दिया था ऑडिशन

अक्षय ने बताया कि रियलिटी शो के लिए डांस ग्रुप से ऑडिशन के लिए उनके डांस वीडियों की क्लिप मांगी गई थी। इसके बाद उसमें से पार्टिसिपेंट्स का सलेक्शन क्वार्टर फाइनल के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि अपने ग्रुप के साथ उन्होंने भी ऑडिशन दिया था। जिसका प्रसार 20 अगस्त को हुआ था। रियलिटी शो को टीवी एक्टर अमन वर्मा व फोक सिंगर मालिनी अवस्थी जज कर रहे हैं। शो की एंकरिंग एक्टर रवि किशन कर रहे है। बातचीत के दौरान अक्षय ने शहर के लोगों से सपोट मांगते हुए शो में अगले राउंड में भी शानदार प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया।