-सुसाइड करने से पहले व्हाट्सएप पर फांसी के फंदे को भी किया था अपलोड

-तीन दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था जय घोष

JAMSHEDPUR : प्यार में सफल नहीं होने पर सिटी के एक युवक ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपनी प्रेमिका के साथ व्हाट्सएप के जरिए मैसेज एक्सचेंज किया था और बातें सेटल नहीं होने पर उसने अपनी जान दे दी। सुसाइड करने से पहले उसने फांसी के फंदे को भी व्हाट्सएप पर डाल दिया।

मानगो थाना एरिया की है घटना

घटना मानगो थाना एरिया स्थित वैकुंठनगर की है। यहां रहने वाला जय घोष बिष्टुपुर स्थित एक होटल में काम करता था। वह पिछले तीन दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी था। वेडनसडे की रात वह अपने कमरे में अकेला था। जानकारी के मुताबिक उसने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर भी अपनी प्रेमिका के लिए कुछ लव मैसेजेज अपलोड किया था, लेकिन उसका कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी प्रेमिका के साथ बातचीत हुई।

हुई थी बहस

व्हाट्सएप पर जय घोष और उसकी प्रेमिका के बीच किसी दूसरे लड़के लेकर चर्चा हुई थी। इसके अलावा किसी फ्रैंड से भी प्रेमिका को लेकर बातें हुईं। बातचीत के बाद जय काफी निराश हो गया था। इसके बाद उसने कमरे के सीलिंग फैन में रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। थर्सडे की मार्निग लोगों को उसके घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने जय घोष के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में सुमित कुमार सिंह ने बताया कि जय घोष उसके मामा का लड़का है और वे लोग अलग रह रहे थे। उसने बताया कि वह कुछ दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। इस मामले में मानगो थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जांच की जा रही है। सारे डिटेल्स का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।

लक्ष्मण प्रसाद, मानगो थाना प्रभारी