-चकेरी के जगईपुरवा में रहता था युवक, उसकी बहन के इलाकाई युवक से थे प्रेम संबंध

-विरोध करने पर बहन के प्रेमी ने लोहे की राड से पीटकर हत्या की

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : चकेरी में बहन के प्रेमी ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेका था। यह खुलासा सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला-ए-कत्ल भी बरामद कर लिया।

बेटी से थे प्रेम संबंध

चकेरी के जुगईपुरवा में रहने वाला जय नारायण प्राइवेट जॉब करते है। उनके परिवार में पत्नी, बेटा सूरज और एक बेटी थी। इलाके में रहने वाले अंकुर से उनकी बेटी के प्रेम संबंध थे। जिसका पता चलने पर सूरज का अंकुर से झगड़ा हुआ था। सूरज ने अंकुर को उसकी बहन से न मिलने की हिदायत दी थी। उसने बहन की भी निगरानी शुरु कर दी थी। सूरज के समझाने पर भी अंकुर ने उसकी बहन से मिलना बन्द नहीं किया। जिसको लेकर अंकुर उससे रंजिश मानने लगा। अंकुर ने 12 मई को बहाने से सूरज को चंदारी फार्म के पास मिलने के लिए बुलाया। सूरज के आने पर अंकुर उसे शराब ि1पलाने लगा।

मौका पाकर किया वार

इसी बीच अंकुर ने मौका पाकर लोहे की राड से सूरज के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वो मरणासन्न हो गया। अंकुर ने उसी हालत में सूरज को कुएं में फेक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने शक के आधार पर जांच की तो उन्हें अंकुर के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए। उन्होंने को पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी तो वो घर से फरार हो गया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुर को शिवकटरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर हत्या में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल को बरामद करा दिया। जिसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया गया।