JAMSHEDPUR: आइआइटी मद्रास द्वारा जारी किए जेईई एडवांस के रिजल्ट में नीलडीह निवासी युगेश अजीत कोठारी सिटी टॉपर बना है। युगेश ने ऑल इंडिया में 120वां रैंक किया है। युगेश के पिता टाटा स्टील कलिंगनगर प्रोजेक्ट के चीफ हैं। जमशेदपुर से 1013 छात्राओं ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी। इनमें 250 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। शहर में दूसरे नंबर पर चांडिल के मोहित कुमार गुप्ता रहे, उन्हें 150वां रैंक सामान्य वर्ग में तथा ओबीसी वर्ग में एआइआर 19वां प्राप्त हुआ है। साकची के रोहन अरिहान ने 505वां रैंक प्राप्त कर सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया है।

IIT दिल्ली में पढ़ने की चाह

जेईई एडवांस के सिटी टॉपर युगेश ने 12वीं की पढ़ाई हिलटॉप से की है। उन्हें 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वह आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। कहा कि रिजल्ट से उतना खुश नहीं हूं। उम्मीद थी कि एआइआर 90वां रैंक मिलेगा। खैर जो भी हो रिजल्ट आ गया। कहा कि फुर्सत के क्षण में कंप्यूटर डेवलपमेंट की दुनिया से अवगत होते हैं। दूसरा कोई शौक नहीं है। स्कूल व कोचिंग के अलावा पांच-छह घंटे रोज पढ़ाई करते थे।

IIT बाम्बे में चाहते हैं इंट्री

जेईई एडवांस में सेकेंड सिटी टॉपर चांडिल के रहने वाले मोहित कुमार गुप्ता ने क्0वीं तक की पढ़ाई दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, चांडिल से की है। क्0वीं में भी उसका प्रर्दशन बेहतरीन था। मोहित को सीजीपीए क्0 प्राप्त हुआ था। कंप्यूटर साइंस उसका फेवरेट विषय है। बिष्टुपुर के श्रेष्ठ अपार्टमेंट में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहे मोहित बारहवीं की पढ़ाई डीएवी बिष्टूपुर स्कूल से कर रहे हैं। मोहित के अनुसार, 'मैं कभी घंटों लगातार नहीं पढ़ता था, जब मन किया तभी पढ़ाई किया.' क्रिकेट प्रेमी मोहित आइआइटी बाम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं।

ढ्ढढ्ढञ्ज दिल्ली है ज्वाइस

जेईई एडवांस में थर्ड सिटी टॉपर साकची के आमबगान स्थित गंगा जमुना अपार्टमेंट के रहने वाले रोहिन अरिहान का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा को क्रेक करना है। रोहन अरिहान आइआइटी दिल्ली से मेकेनिकल या फिर इलेक्ट्रिकल लेकर अपनी पढ़ाई करना चाहता है। इंजीनियर बन जाने के बाद उसका मुख्य लक्ष्य सिविल सर्विसेज की परीक्षा देना है। रोहन को जेईई एडवांस में भ्0भ् एआइआर रैंक प्राप्त हुआ है। रोहन ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर से प्लस टू की पढ़ाई की है। उसे प्लस टू में 9क्.ख् प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। दसवीं की पढ़ाई लोयोला स्कूल से की है। उसके पिता डॉ। ज्ञान प्रकाश तथा माता डॉ। सुष्मिता रेनु दोनों चिकित्सक है।