- रोजाना करीब ढाई सौ शिकायतें आ रही सामने

- प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाए मामले

GORAKHPUR: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि सोच बदलने पर हालात बदलेंगे। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। महिला उत्पीड़न के रोजाना करीब ढाई सौ मामले सामने आते हैं जिनमें ज्यादातर घरेलू हिंसा के होते हैं। फ्राइडे को महिला उत्पीड़न और महिला कल्याण के संचालित योजनाओं की समीक्षा के बाद उन्होंने यह जानकारी दी। बताया कि घरेलू हिंसा की शिकार, महिला आयेाग के टोल फ्री नं.क्800क्80भ्ख्ख्0 पर जानकारी ले सकती है।

महिलाओं को जागरूक करें अफसर

अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाए। तहसील दिवस और अन्य कार्यक्रमों में अफसर महिलाओं की बात गंभीरता से सुनें। उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। इस दौरान जिला महिला अस्पताल में आयोजित एक दिन के हेल्थ कैंप में वह शामिल हुईं। उन्होंने कैंप का आयोजन लगातार करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम रंजन कुमार, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल, एडीएम फायनेंस दिनेश चंद, एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह, एडीएम सिटी बीएन सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी सहित कई अफसर मौजूद रहे।