1 . मेष राशि :

आपसे ज्यादातर मकर राशि वाले लोग टकराते हैं। यहां आपको जरा सावधानी बरतनी होगी। इनके विचार और प्लान हमेशा आपसे टकराएंगे। इन दोनों राशियों के बीच सहने की क्षमता लगभग शून्य ही होती है। कुल मिलाकर कहें तो दोनों की संगत निश्चित रूप से सही नहीं बैठती। इसके अलावा कर्क राशि वाले लोग भी मेष राशि को सूट नहीं करते। दोनों के स्वभाव में एकदूसरे से बहुत ज्यादा अंतर होता है।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

2 . वृषभ :

केयरलेस, केयर फ्री स्वभाव वाले कुंभ राशि के लोग वृषभ राशि के साथ बिल्कुल भी मैच नहीं करते। कारण है कि वृषभ राशि के लोग संवेदनशील, प्यार और देखभाल करने वाले होते हैं। वह बेपरवाह लोगों की संगत में भला कैसे खुश रहेंगे। इसके अलावा सिंह राशि के लोग भी इनको मैच नहीं करते। धीमे और स्थिर गति वाले वृषभ राशि के लोग एनर्जेटिक और फास्ट सिंह राशि के साथ कैसे मेल खा सकते हैं। इन दोनों के रिश्ते के बीच में सबसे बड़ा रोणा आता है अहम का।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

3 . मिथुन राशि :

हालांकि कन्या और मिथुन दोनों राशि के लोगों में एक समान लीडरशिप की क्वालिटी होती है। इसके बावजूद कुछ चीजें दोनों के संबंधों में रोड़ा डालती हैं। मीन राशि के लोगों से भी इनकी नहीं बनेगी। भावुक दिल वाले मीन राशि के लोग केयरलेस मिथुन राशि के लोगों को नहीं झेल सकते।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

4 . कर्क :

कर्क राशि वालों की तुला राशि के लोगों से बिल्कुल नहीं पटती। दोनों एकदूसरे से बिल्कुल अपोजिट हैं। इनमें से एक पूरी तरह से इमोशनल है तो दूसरा पूरी तरह से प्रैक्टिकल। मेष राशि वालों की भी कर्क राशि से नहीं पटती। दोनों को एकदूसरे को समझने में बहुत दिक्कतें आती हैं। इनमे से एक तो बहुत कम बोलता है और दूसरा बहुत ज्यादा।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

5 . सिंह :

सिंह और वृश्चिक दोनों ही बहुत ताकतवर पर्सनालिटी हैं। ऐसे में दोनों एकदूसरे के सामने तो बिल्कुल भी नहीं खड़े हो सकते। वृषभ राशि के लोग अच्छे भविष्य के लिए पैसे जोड़ने पर विश्वास रखते हैं तो सिंह राशि के लोग बड़े बेपरवाह होते हैं। ये आज में जीने पर विश्वास रखते हैं। ये कारण दोनों को एकदूसरे के लिए पूरी तरह से अपोजिट बनाते हैं।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

6 . कन्या :

कन्या राशि वालों की मिथुन और धनु राशि वाले लोगों से बिल्कुल नहीं बनती। हालांकि मिथुन राशि के लोग कन्या राशि की बुरी चीजों को बाहर निकालने में काफी हद तक सफल होते हैं। धनु राशि के लोग भी कन्या राशि को सूट नहीं करते। एक ओर जहां कन्या राशि के लोग परफेक्शनिस्ट होते हैं, वहां धनु राशि के लोग हवा के रुख के हिसाब से चलते हैं। दोनों का स्वभाव एकदूसरे से बिल्कुल अलग होता है।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

7 . तुला :

तुला राशि के लिए बेहद बेमेल होते हैं कर्क और मकर राशि के लोग। कर्क और तुला दोनों राशि के लोग एकदूसरे से बिल्कुल अपोजिट होते हैं। दोनों के रिश्तों की जरूरतें बिल्कुल अलग होती हैं। एकदूसरे को समझने में दोनों को थोड़ा नहीं, बहुत वक्त देना पड़ेगा। इसके अलावा बात करें मकर राशि के लोगों की तो ये किसी भी मुद्दे पर शांत रहने वाले लोग हैं। वहीं तुला राशि के लोगों समाजिक जीवन पसंद है।   

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

8 . वृश्चिक :

वृश्चिक राशि के लिए सबसे ज्यादा अपोजिट होते हैं सिंह राशि के लोग। दोनों का स्वभाव एकदूसरे से बिल्कुल अलग होता है। इसके अलावा कुंभ राशि के लोग भी वृश्चिक राशि को सूट नहीं करते। दोनों के जिंदगी की फिलॉस्फी एकदम अलग है। वृश्चिक राशि के लोगों के दिल में गहरे राज छिपे होते हैं। ये सबकुछ हर किसी से नहीं शेयर करते। वहीं कुंभ राशि के लोग खुली किताब होते हैं। इनके मन में कुछ भी छिपा नहीं होता है।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

9 . धनु :

धनु राशि के लिए सबसे ज्यादा बेमेल होते हैं मीन और कन्या राशि के लोग। कन्या राशि के लोगों को नियमों का बहुत ध्यान रहता है। ये कानून और नियमों का बहुत ख्याल रखते हैं। वहीं धनु राशि के लोग काफी फन लविंग होते हैं। ये जिंदगी को एंज्वाय करने में विश्वास रखते हैं। मीन राशि के लोग सपनों में जीना पसंद करते हैं। वहीं धनु राशि वाले ऐसे बिल्कुल नहीं होते।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

10 . मकर :

मकर राशि वालों को कन्या और तुला राशि के लोग बिल्कुल भी सूट नहीं करते। समझदार, परिपक्व और जिम्मेदार मकर राशि वाले लोगों को बचपने से भरे कन्या राशि के लोग बिल्कुल समझ में नहीं आते। दोनों का स्वभाव एकदूसरे से बिल्कुल अलग होता है। वहीं मकर राशि के लोग अपना कॅरियर बनाने की ओर काफी सजग होते हैं। वहीं तुला राशि के लोग काफी बेफिक्रे टाइप के होते हैं।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

11 . कुंभ राशि :

वृश्चिक और वृषभ राशि के लोगों की कुंभ राशि के साथ बिल्कुल नहीं पटती। वृश्चिक राशि वालों का जलने और खुद को सर्वेसर्वा मानने वाला स्वभाव कुंभ राशि वालों के लिए काफी जटिल होता है। कुंभ राशि के लोग काफी अच्छे दिल, शांत स्वभाव और स्वतंत्रता पसंद होते हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों का जटिल स्वभाव भी इनसे मेल नहीं खाता।

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर

12 . मीन :

मीन राशि वालों के लिए काफी अलग होते हैं मिथुन और धनु राशि के लोग। मिथुन राशि वालों का रिश्तों के प्रति सख्त रवैया हल्के-फुल्के स्वभाव वाले मीन राशि वालों के लिए बिल्कुल अलग होता है। धनु राशि वालों के साथ भी इनका अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहता। मीन राशि के लोगों को जिंदगी में प्यार और केयर चाहिए। धनु राशि वाले इसके लिए भी काफी सख्त हैं।  

क्‍या है आपकी राशि,जानिए किस राशि को नहीं चुनना है आपको अपना हमसफर