ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

दुनिया का सबसे ऊंचा हाईवे
करीब 1300 किलोमीटर लंबा काराकोरन हाइवे जो पाकिस्तान और चीन को जोड़ता है, दुनिया का सबसे ऊंचा हाईवे माना जाता है। ये समुद्र करीब 5000 मीटर की ऊंचाई पर बना है। साठ के दशक में बनना शुरू हुआ ये अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग 1986 में इस्तेमाल करने के लिए चालू किया गया।

साथ में हर तस्वीर पर क्लिक करके देखते जाइये इन राजमार्गों से जुड़ी रोचक जानकारी के वीडियो।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

पानी के भीतर हाईवे    
चेसेपीक बेब्रिज टनल को दुनिया के इंजीनियरिंग के सात अजूबों में गिना जाता है। 37 किलोमीटर लंबा ये मार्ग चार कृत्रिम आइसलैंड और दो हाईलेबल स्टील ब्रिज के बराबर है, लेकिन केवल यही बात इसे खास नहीं बनाती। बल्कि शुरूआत में बेहद खतरनाक बताये जाने वाले इस पुल को खास बनाता है 1.6 किलोमीटर का वो हिस्सा जो पानी में डूबा रहता है और एक सुरंग की तरह बना हुआ है। इसका र्निमाण 1956 में हुआ था।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

बिना गाड़ियों वाला हाईवे
मिशिगन का मॅकिनॅक आइसलैंड का M-185 राजमार्ग बिना मोटर वाहन वाला देश का इकलौता हाईवे है। इस मार्ग पर से लोग पैदल, बैलगाड़ी, घोड़ों या साइकिल पर ही चल सकते हैं। यहां मोटर वाहनों के चलाने पर प्रतिबंधा है क्योंकि इस इलाके के लोगों के अनुरोध पर हार्न बजाने की इजाजत नहीं है। इस नियम सिर्फ एक बार झूट दी गयी थी जब मैकिनिकल मॉनेस्टर नाम की एक फिल्म यहां शूट की गयी थी। उस केवल शूटिंग के दौरान गाड़ियों को चलाने की और हॉर्न बजाने की इजाजत दी गयी थी। उसमें भी फिल्म के अभिनेता अभिनेत्री या बाकी क्रू को बिना शूटिंग के गाड़ी चलाने की परमीशन नहीं थी।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

अलौकिक राजमार्ग
क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में करीब 158 किलोमीटर लंबे नेवादा राज्य राजमार्ग 375 को
अलौकिक राजमार्ग क्यों कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके एरिया 51 के नाम से मशहूर क्षेत्र के आसपास से गुजरने वाले अधिकतर वाहन चालकों सबसे ज्यादा बार एलियंस और यूएफओ दिखने का दावा किया है। ये खबरें 1980 से शुरू हुईं और 1989 में इन्हें पूरी तरह प्रमाणिक तब माना जाने लगा जब एक अमेरिकी इंजीनियर ने टेलिवीजन पर दावा किया कि वो एरिया 51 में एक यूएफओ पर काम करके आया है।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

सबसे लंबा ब्रिज हाईवे
पेरिस से बार्सिलोना के बीच बना 343 मीटर ऊंच और 2460 मीटर लंबा ये ब्रिज हाइवे दुनिया का सबसे लंबा हाईवे कहलाता है। मिलाऊ वियाडक्ट नाम का ये ब्रिज 2004 में निर्मित हुआ। तीन साल में बन कर तैयार हुए इस ब्रिज को जनता के लिए खेलते हुए तत्कालीन फ्रेच राष्ट्रपति ने इसे मार्वल ऑफ आर्ट आर्टिटैक्चर का नाम दिया था।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

 

अटलांटिक ओशन राजमार्ग
नार्वे की कोस्टलाइन पर स्थित 8.3 किलामीटर लंबा हाईवे एटलांटिक ओशन राजमार्ग कहलाता है। ये रास्ता टूरिस्ट के लिए कई चीजें एक साथ उपलब्ध कराता है, जैसे ये झूलने वाला पुल, सेतु, पत्थरों से बनी एक शाही सड़क और व्यूप्वाइंट सब कुछ है।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

सबसे तेज गति वाला राजमार्ग
दुनिया के ज्यादातर राजमार्ग जहां आपको निश्चित गति सीमा से ऊपर गति से गाड़ी चलाने पर चालान कर देते हैं, लेकिन हालोमन एयरर्फोस बेस पर बने Mach 10 राजमार्ग पर आप जितनी ज्यादा गति से चाहे गाड़ी चला सकते है। टेस्ट ड्राइव ट्रैक के तौर बने इस राजमार्ग पर आप मनचाही गति से गाड़ी चला सकते हैं।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

रनवे के बीच हाईवे
जीहां जिब्राटल एयरर्पोट के रनवे के ठीक बीच से विंस्टन चर्चिल हाईवे गुजरता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस इलाके में समतल रास्तों की बेहद कमी है। ये रास्ता जिब्राटल से स्पेन जाने का एकमात्र सड़क मार्ग है। जब भी कोई जहाज टेकऑफ या लैंड करता हाईवे के दोनों तरफ बने बैरियर गिरा कर ट्रैफिक रोक दिया जाता है और उसके बाद फिर से रास्ता चालू हो जाता है।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

 

बीच में मकान वाला हाईवे
ये चीन में बना एक राजमार्ग है जहां एक पांच मंजिले मकान के चारों ओर से फोर लेन हाईवे बना है। असल में जिस बुजुर्ग दंपत्ति का ये मकान है उसे हाईवे बनाने के लिए मकान तोड़ने की अनुमति मांगने के साथ दूसरे घर के लिए मुआवजा देने की पेशकश की गयी थी, लेकिन इस दंपत्ति ने ये कह कर इंकार कर दिया कि उनकी पसंद के इलाके में इतनी रकम में उन्हें अपने इस्तेमाल की जरूरत के अनुसार घर नहीं मिल सकता। लिहाजा प्रशासन को मकान को बीच में छोड़ कर उसके आसपास से राजमार्ग बनाना पड़ा, क्योंकि चीन में आप किसी को मुआवजे के बदले बिना उसकी इच्छा के घर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

ये हाईवे गाना गाता है,दुनिया के 10 सबसे अनोखे हाईवे

ये राजमार्ग गाता है
अमेरिका में गति सीमा से ज्यादा गति से गाड़ी चलाने के कारण काफी दुर्घटनायें होती हैं। इस समस्या से निजात पाने का मैक्सिको राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग ने बेहद कलात्मक और मजेदार तरीका निकाला। विभाग ने अपने सबसे ज्यादा दुर्घटना के मामलों वाले मार्ग 66 को संगीतमय राजमार्ग बना डाला जो वाकई गाता है। यहां पर सड़क के दोनों ओर रंबल रूट बनाये जिस पर से गुजरने पर देशभक्ति पूर्ण गीत अमेरिका इज ब्यूटीफुल सुनाई देता है, पर 72 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गाड़ी चलाने पर ये गीत नहीं सुन सकेंगे और ये गीत सुनने के लिए लोग गाड़ी धीमी कर लेते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk