rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

पहली बार ओलंपिक:

ओलंपिक खेल 1200 साल पूर्व योद्धा-खिलाड़ियों के बीच खेले गए थे। हालांकि इसका पहला आधिकारिक आयोजन 776 ईसा पूर्व में हुआ था। इसके बाद आखिरी बार इसका आयोजन 394 ईस्वी में किया गया था।

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

धोखाधड़ी हुई:
1904 में सेंट लुई में हुए ओलंपिक के दौरान मैराथन में धोखाधड़ी का प्रयास हुआ था। फ्रेड लार्ज नाम के धावक ने दूसरी कार में बैठकर मैराथन पूरा किया था। हालांकि पता चलने पर लार्ज को उससे बाहर कर दिया ग्ाया था।  

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

ध्वज गायब हुआ:

एथेंस में सन 1896 को शुरू हुए ओलंपिक में पहली बार 1920 में ध्वज फहराया गया। हालांकि वह ध्वज खेल समाप्त होने के बाद नहीं मिल सका। जिस पर 1924 में यह दोबारा बनाया गया। इस ध्वज में व्हाइट बेस पर 5 रंगीन छल्ले हैं।

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

अंतिम रग्बी गेम:

ओलंपिक में रग्बी गेम का अपना एक इतिहास है। यह गेम आखिरी बार वर्ष 1924 में पेरिस हुए ओलंपिक में शामिल किया गया था। इस दौरान अमेरिका ने 15 साइड के टूर्नामेंट में फ्रांस को फाइनल में हराया था। इस बार यह गेम एक बार फिर वापसी कर रहा है।

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

फ्लाइंग हाउसवाइफ:

1948 में लंदन ओलंपिक में हालैंड की 30 वर्षीय धाविका फैनी ब्लैंकर्स कोएन शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने करीब चार स्वर्ण पदक जीते थे। सबसे खास बात तो यह है कि फैनी को तीन बच्चों की मां होने की वजह से फ्लाइंग हाउसवाइफ नाम से पुकारा गया।


rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें
अनोखा रिकॉर्ड बनाया:

वर्ष 1952 के ओलंपिक में चेकोस्लोवाकिया के धावक इमिल जेटोपेक ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। नियमों की जानकारी न होने की वजह से उन्होंने एक ही ओलंपिक में 5000 मीटर और 10000 मीटर मैराथन किया था। वह स्वर्ण पदक जीते थे।


rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें
नंगे पैर दौड़ी:
1960 में रोम में हुए ओलंपिक में इथोपिया के अबीबी बिकिला ने रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने नंगे पैर मैराथन की दौड़ लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 1964 में टोकियो ओलंपिक में प्रदर्शन किया। 1969 में एक सड़क दुर्घटना के बाद उनकी मौत हो गई।

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

लॉन्ग जंप का रिकॉर्ड:
1968 ओलंपिक में बॉब बीमॉन ने लॉन्ग जंप का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि बाद में उनके इस रिकॉर्ड को 1991 में माइक पॉवेल ने तोड़ा था। उस समय यह ओलंपिक मेक्सिको सिटी में आयोजित हुआ था।

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

महिला मैराथन:
ओलंपिक में महिलाओं के लिए पहली मैराथन वर्ष 1984 में हुई थी। उस साल लॉस एंजेलेस में ओलंपिक आयोजित हुए थे। इस दौरान अमरीकी धावक जोन बेनोइट ने पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था।

rio olympcis: ओलंपिक इतिहास की 10 अनोखी घटनायें

गोल्ड मेडल मिला

2002 में आयोजित हुए ओलंपिक में स्टीवन ब्रैडबरी ने स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन ने तीन बार 1000 मीटर की स्केटिंग में जीत हासिल की थी। इस दौरान उन्हें गोल्ड मेडल मिला था।

Sports News inextlive from Sports News Desk