(1) डॉ. सी.वी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। वह एक महान भौतिकशास्त्री थे। विज्ञान में उनके प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए सन 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया।

(2) डॉ. रमन ने भौतिकी में 'रमन इफेक्ट' की खोज की थी। जिसके मुताबिक जब कोई प्रकाश किसी ट्रांसपेरेंट वस्तु से आर-पार जाता है तो उस लाइट की वेबलेंथ बदल जाती है। इसे रमन स्कैटरिंग थ्योरी नाम से जाना जाता है।

(3) सी.वी. रमन पहले ऐसे भारतीय और अश्वेत व्यक्ित थे। जिन्हें साइंस के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

(4) सी.वी. रमन के बारे में एक बात कही जाती है, कि उन्हें नोबेल पुरस्कार जीतने का पूरा कांफिडेंट था। इसीलिए उन्होंने एनाउंसमेंट से चार महीने पहले ही स्वीडन का टिकट बुक करा लिया था।

(5) साल 2013 में उनकी 125वीं बर्थ एनीवर्सिरी पर गूगल ने उनका डूडल तैयार किया था।

(6) देश की राजधानी दिल्ली में एक सड़क का नाम सी.वी रमन मार्ग रखा गया है।

(7)  सी.वी रमन को 1954 में भारत रत्न अवार्ड दिया गया था।

(8) 28 फरवरी 1928 को रमन इफेक्ट की खोज करने पर भारत हर साल इस दिन को 'नेशनल साइंस डे' के तौर पर सेलीब्रेट करता है।

(9) सी.वी.रमन ने 13 साल की उम्र में ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली थी।

(10) रमन और सूरी भागवंतम ने 1932 में क्वांटम फोटॉन स्पिन को डिस्क्वर किया था।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk