अफगानिस्तान:

अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ काफी ऊंचा हैं। यहां पर 87% महिलाएं निरक्षर हैं। करीब 70 से 80% महिलाए जबरन विवाह के बंधन में बांधी जाती हैं। 54% लड़कियों की शादी कम उम्र में हो जाती हैं।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

कॉन्गो:

अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक इस देश में हर दिन 1150 औरतों का यहां रेप किया जाता है। इसके अलावा देश में महिलाओं के स्वास्थ्य का हाल भी काफी दयनीय हैं। इसके अलावा करीब 57 फीसदी प्रेग्नेंट महिलाएं एनिमिया का शिकार है।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

पाकिस्तान:

महिलाओं के प्रति अपराधी भावना इस देश में भी बेहद दिखती हैं। यहां पर बाल विवाह और जबरन विवाह का प्रचलन काफी तेज है। इसके अलावा एसिड अटैक लड़कियों की इज्जत के नाम पर करने का चलन भी जोरों पर है। 90 फीसदी पाकिस्तानी महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

भारत:

न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख के मुताबिक भारत में महिलाओं की स्थिति कुछ खास ठीक नहीं है। यहां पर लड़कियों को गर्भ में मारने के मामले ज्यादा हैं। जिससे महिला और पुरुष का अनुपात भी काफी अंतर वाला हो गया है। गैंग रेप और बाल विवाह के मामले भी अधिक हो रहे हैं।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

सोमालिया:

सोमालिया भी इन देशों की सूची में शामिल है। यहां पर भी रेप, फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन, बाल विवाह जैसे मामले काफी तेजी से बढ़ें हैं। इसके अलावा यहां पर महिलाओं की हेल्थ कंडीशन भी कुछ खास ठीक नहीं है।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

कोलंबिया:

यहां पर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं लेती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं को न्याय भी ठीक से नहीं मिलता। महिलाओं के फ्रीडम और इंसाफ के लिए कुछ संस्थाएं सक्रिय हुई लेकिन फेल रहीं।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

इजिप्ट:

theneweconomy.com के मुताबिक, इस देश में महिलाओं के यौन उत्पीड़न, शादी, तलाक, चाइल्ड कस्टडी और पारिवारिक संपत्ति के मामले भी काफी ज्यादा है। यहां भी महिलाओं को इन मामलों में न्याय नहीं मिलता है।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

केन्या:

केन्या में भी महिलाओं जीवन काफी कठिन हैं। यहां पर दिन रात खेती में काम करने के बाद उन्हें आय का हिस्सा तक नहीं मिलता। इसके अलावा देश में महिलाओं में एचआईवी रेट्स के आंकड़े भी काफी ज्यादा हैं। जिससे यहां पर उनकी कम उम्र में मौत भी हो जाती है।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

मेक्सिको:

यहां पर महिलाओं के साथ शोषण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। यहां पर 2010-11 में करीब 4,000 महिलाएं गायब हो गई थीं। इतना ही नहीं 2012 में प्रति एक लाख आबादी पर एक मर्डर भी दर्ज किया गया था।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

ब्राजील:

ब्राजील भी महिलाओं के प्रति अपराधी भावना रखने वाले देशों की सूची में शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर 15 सेकंड में एक महिला के ऊपर हमला होता है। हर दो घंटे में एक महिला की हत्या भी की जाती है।

ये हैं दुनिया के 10 देश,जो नहीं हैं महिलाओं के लिए सेफ...

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk