आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
1. Salman Khan :-
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान की एक्टिंग के करोड़ों दीवाने हैं। फिल्मी दुनिया में काफी नाम और शोहरत कमा चुके भाईजान की कुल नेट वर्थ तकरीबन 200 मिलियन डॉलर है। इस समय सलमान लाखों लोगों के रोल मॉडल बन चुके हैं। हर किसी का सपना है कि वह भी सलमान की तरह बने। हालांकि सलमान काफी टैलेंट है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन उनकी जिदंगी में लगे काले धब्बे के दाग आज तक नहीं धुल पाए। बेशक सलमान एक गरीब और बेसाहरा लोगों के लिए एनजीओ चलाते हैं लेकिन उनके ऊपर चल रहे मुकदमे से उन्हें पाक-साफ साबित नहीं किया जा सकता। जी हां यह फिल्मी हीरो रियल लाइफ में कई लोगों के लिए विलेन भी बना। चाहे हिट एंड रन केस हो या फिर चिंकारा शिकार मामला...सलमान अभी तक बरी नहीं हो पाए।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
2. Sanjay Dutt :-
खलनायक फिल्म में लीड रोल निभाने वाले संजय दत्त असल जिंदगी में भी कब अपराध की दुनिया में पहुंच गए उन्हें खुद पता नहीं चला। मुंबई बम कांड में संजय दत्त का नाम सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। हालांकि इसके लिए संजय को 5 साल की सजा हुई और उन्हें जेल जाना पड़ा। फिलहाल वह अपना सजा काटकर रिहा हो चुके हैं लेकिन उनके दामन पर एक दाग तो लग ही चुका है। वैसे बॉलीवुड में संजय की एक्टिंग और पॉपुलैरिटी के लाखों दीवाने हैं।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
3. Albert Einstein :-
आइंस्टीन एक महान वैज्ञानिक थे। उनका दिमाग कितना तेज था इसका अंदाजा हम सभी को है। आइंस्टीन की वजह से ही आज हम गुरुत्वाकर्षण के बारे में जान पाए हैं। इतनी बड़ी शख्सियत के बावजूद आंइस्टीन एक बात के लिए काफी बदनाम थे। उन्हें महिलाओं से काफी नफरत थी। 1914 में जब उन्होंने मेलिवा मैरिक के साथ शादी की तो उन्हें घर के काम अच्छे से करने का दबाव डाला। सीधे शब्दों में कहें तो आइंस्टीन अपनी पत्नी को नौकर बनाकर रखते थे।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
4. Cristiano Ronaldo :-
फुटबॉल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम काफी मशहूर है। मैदान में वह जितने बेहतरीन खिलाड़ी थे, बाहर उतने ही बदनाम। रोनाल्डो की एक नाजायज संतान है हालांकि वो महिला कौन है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं। बताते हैं कि रोनाल्डो ने उस महिला को अपना मुंह बंद रखने के लिए मुंहमांगी रकम की पेशकश की थी। यही नहीं रोनाल्डो के ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
5. Lance Armstrong :-
लांस आर्मस्ट्रांग एक फेमस रेसिंग साइकलिस्ट हैं। वह सात बार Tour de France का टाइटल भी जीत चुके हैं। हालांकि पूरा खेल जगत उस वक्त हैरत में पड़ गया जब लांस ने स्वीकार किया कि उन्होंने ड्रग्स लेकर वो सातों टाइटल जीते हैं। इसके अलावा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के भी आरोप उनके ऊपर लग चुके हैं।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
6. Aishwarya Rai Bachchan :-
1994 में ऐश्वर्या राय को जब मिस वर्ल्ड चुना गया तो देश का मान काफी बढ़ गया था। इसके अलावा बॉलीवुड में आने के बाद ऐश्वर्या ने अपनी अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। वह कांस फिल्म फेस्टिवल में भी 14 बार हिस्सा ले चुकी हैं। इन सब के बावजूद जब पनामा पेपर्स लीक में ऐश्वर्या का नाम सामने आया तो उनके दामन में भी एक दाग लग गया।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
7. Mahatma Gandhi :-
महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई है। भारत को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी का सम्मान भारत में ही नहीं बल्िक विदेशों में भी होता है। भारतीय करेंसी में महात्मा गांधी की फोटो इस बात का प्रमाण है कि, वो हमारे सच्चे नायक थे। अहिंसा का पुजारी बनकर हिंसा से दूर रहने का संदेश देने वाले महात्मा गांधी कभी हिंसा का समर्थन करेंगे यह शायद आपने न सोचा हो। लेकिन 1906 में साउथ अफ्रीका के जूलू राज्य के खिलाफ ब्रिटिश सैनिकों द्वारा लड़े गए इस युद्ध का समर्थन गांधी जी ने भी किया था।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
8. Yo Yo Honey Singh :-
यंग जेनरेशन के लिए रोल मॉडल बन चुके यो यो हनी सिंह काफी फेमस तो हैं ही, लेकिन उनके गाने को लेकर अक्सर विवाद रहा है। माना जाता है कि हनी सिंह अपने सभी गानों में महिलाओं की बेइज्जती करते हैं।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
9. Christopher Columbus :-
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की खोज करने वाले कोलंबस को पूरी दुनिया जानती है। लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि वास्तव में अमेरिका पर कदम रखने वाले वह पहले शख्स थे इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके अलावा पृथ्वी गोल है इसका श्रेय भी उन्हें नहीं जाता।

आइंस्‍टीन से लेकर गांधी तक,जानें 10 महान हस्‍तियों के वो 'गंदे' काम
10. Mohammad Azharuddin :-
भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन काफी चर्चित खिलाड़ी रहे हैं। कभी भी कैच न छोड़ने वाले अजहर की एक गलती ने उन्हें हीरो से विलेन बना दिया। अजहर को मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया था। इस खबर ने देश के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों को काफी निराश किया था।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk