कानपुर।  एक समय में पूरी दुनिया को दहशत में डाल देने वाले पहले विश्व युद्ध की शुरुआत 28 जुलाई, 1914 को हुई थी और यह आज ही के दिन यानी 1918 में 11 नवंबर को खत्म हुआ था।पहले विश्वयुद्ध में भारतीय सेना की भी अहम भूमिका रही थी, इसमें भारत ब्रिटेन की ओर से लड़ाई लड़ रहा था। इस विश्व युद्ध में भारत के 10 लाख सैनिक शामिल हुए थे। इनमें 74,000 से अधिक शहीद हुए और करीब 60,000 से ऊपर घायल हो गए थे। हम आपको उस दौरान की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

ट्रेनिंग ग्राउंड में भारतीय सैनिक

लंदन स्थित इम्पीरियल वॉर म्यूजियम के मुताबिक, यह तस्वीर पहले विश्व युद्ध के दौरान की है। इस तस्वीर में भारतीय सैनिक ट्रेनिंग ग्राउंड में एक्सरसाइज कर रहे हैं।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

फोटो साभार : iwm.org.uk

एक व्यक्ति को फूल देती एक महिला

इतिहास में मार्च के दौरान भारतीय सैनिक, सैनिकों में से एक व्यक्ति को एक महिला फूल देती हुई। यह एक तरह से सैनिकों का स्वागत करना था।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

किल्वा में पहुंचाया जा रहा था भारतीय सैनिकों को

अक्टूबर 1917 में लड़ाई करने के लिए भारतीय सैनिकों को जहाज से जर्मन पूर्वी अफ्रीका के किल्वा में पहुंचाया जा रहा था।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

भारतीय सैनिक अपना रास्ता बनाते हुए

मार्च 1917 में पेस के पास 29 वें लांसर्स रेजिमेंट (डेक्कन हॉर्स) के भारतीय सैनिक अपना रास्ता बनाते हुए।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

गैस मास्क ड्रिल

गैस मास्क ड्रिल पर भारतीय सैनिक।  कहा जाता है कि भारतीय सैनिक लड़ाई से पहले ऐसे ही योजना बनाते थे।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

भारतीय परिवहन इकाई के पुरुषों द्वारा जिमनास्टिक का प्रदर्शन

मई 1916 में सैलोनिका के पास एक खेल के दौरान एक भारतीय परिवहन इकाई के पुरुषों द्वारा जिमनास्टिक का प्रदर्शन।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरीपहले विश्व युद्ध के दौरान अपनी अहम भूमिका

कर्नल किशन सिंह सरदार बहादुर और डॉ। सम्पूरन सिंह दोनों ही भारतीय हैं।  इन्होंने पहले विश्व युद्ध के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

कुकहाउस में भोजन की प्रतीक्षा करते भारतीय सैनिक

जुलाई 1916 में भारतीय सैनिक क्वेरीरी के पास एक शिविर में स्थित कुकहाउस में भोजन की प्रतीक्षा करते हुए।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

प्रार्थना करते हुए भारतीय सैनिक

पहले विश्व युद्ध के दौरान ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भारतीय सैनिक।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

रेलवे स्टेशन की रक्षा करते भारतीय सैनिक

मार्च 1917 में भारतीय सैनिक बगदाद रेलवे स्टेशन की रक्षा करते हुए। कहा जाता है कि रेलवे स्टेशन पर सैनिकों का जमावड़ा था और अक्सर उन्हें तबाही और अन्य खतरों के से सुरक्षा दी जाती थी।

आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध,दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी

International News inextlive from World News Desk