(1) सिर को घुमा लेते हैं :- यदि आप किसी से कोई क्वेश्चन पूछते हैं और उसके आंसर देने के दौरान सिर इधर-उधर घूमने लगे। तो समझ जाइए सामने वाला झूठ बोल रहा है।

(2) सांस हो जाती है भारी :- अगर कोई आपसे झूठ बोल रहा है। तो उसकी सांसे भारी हो जाएंगी। साथ ही बातचीत के दौरान उसके कंधे ऊपर उठ जाएंगे। वहीं आवाज भी हल्की होने लगती है।

10 इशारें जो बताते हैं सामने वाला व्‍यक्‍ित बोल रहा झूठ

(3) शरीर हो जाता स्िथर :- अक्सर बातचीत के दौरान देखा जाता है कि, लोग बोलते समय काफी रिलेक्स रहते हैं। वे अपनी बॉडी को थोड़ा बहुत मूव कराते रहते हैं। लेकिन झूठ बोलने वाला व्यक्ित अपने शरीर को स्थिर कर लेता है।

(4) शब्दों को बार-बार दोहराना :- अगर कोई व्यक्ित आपको कनविंश करने के लिए कुछ पर्टिकुलर शब्दों या बात को बार-बार दोहराता है। तो समझ जाइए दाल में कुछ काला है।

(5) गले पर हाथ फिराते हैं :- झूठ बोलने वाले व्यक्ित की पहचान होती है कि, वह झूठ बोलते समय अपने गले, सिर, सीने पर बार-बार हाथ फिराता है।

10 इशारें जो बताते हैं सामने वाला व्‍यक्‍ित बोल रहा झूठ

(6) मुंह पर रखते हैं हाथ :- रिसर्च में यह भी बताया गया है कि, जो व्यक्ित झूठ बोलता है इस दौरान वह अपने मुंह या होठों पर एकबार हाथ जरूर रखता है।

(7) पैरों की अदला-बदली :- जी हां इंसान झूठ तभी बोलता है जब वह कुछ छुपा रहा होता है। ऐसे में जब उससे कोई सवाल पूछा जाता है तो वह झूठ बोलकर उस सिचुएशन से बचने की कोशिश करता है। इस दौरान वह काफी नर्वस रहता है। जिसके चलते वह अपने पैरों की पोजीशन लगातार चेंज करता रहता है।

10 इशारें जो बताते हैं सामने वाला व्‍यक्‍ित बोल रहा झूठ

(8) ज्यादा जानकारी देना :- कोई व्यक्ित किसी टॉपिक पर आपको ज्यादा जानकारी देने लगे, तो समझ जाइए वह झूठ बोल रहा है। माना जाता है कि इंसान अपना झूठ छुपाने के लिए जरूरत से ज्यादा जानकारी दे देता है ताकि सामने वाला विश्वास में आ जाए।

(9) सामने वाले पर उंगली :- झूठ बोलने वाला व्यक्ित खुद को बचाने के लिए सामने वाले पर भी उंगली उठा सकता है।

10 इशारें जो बताते हैं सामने वाला व्‍यक्‍ित बोल रहा झूठ

(10) घूरकर देखना :- नॉर्मल कनवर्जेशन के दौरान व्यक्ित आपसे बातचीत के दौरान अपनी पलकों को झपकाता रहता है। लेकिन झूठ बोलने वाला व्यक्ित आपको घूरकर देखता रहता है।

Courtesy : businessinsider

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk