कौशिक, एक हाथी
कौशिक एक एशियन हाथी है। ये हाथी कोई आम हाथी नहीं है, बल्कि इस हाथी में एक खास टैलेंट है। कौशिक को थोड़ा बहुत कोरियन भाषा में बोलना आता है। ये पांच कोरियाई श्ाब्दों को बहुत अच्छी तरह से जानता है। ये पांच शब्द हैं annyong (मतलब हैलो), anja (मतलब बैठ जाओ), aniya (मतलब नहीं), nuo (मतलब लेट जाओ) और choah (मतलब अच्छा है)। कौशिक को देखने से ऐसा लगता है कि जो वो बोल रहा है उसका मतलब नहीं समझता, लेकिन उसकी नकल जरूर उतार सकता है। कौशिक यंगिन में साउथ कोरिया के एवरलैंड चिड़ियाघर में रहता है।

NOC, बेलुगा व्हेल
1984 में लगभग नौ साल की उम्र में NOC ने पहला शब्द बोला। किसी भी इंसान के लिए ये देखना वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। आश्चर्य था कि इतनी व्हेल बोलने लगी। NOC एक बेलुगा व्हेल है। इसे 1977 में जुवेनिल से लाया गया था। NOC ने अपने ह्यूमन हैंडलर्स अज्ञैर कम्पैनियंस से बहुत कम उम्र में ही मिमिक्री करना सीखा था।  

एलेक्स, ग्रे तोता
इसको इसकी एक साल की उम्र में खरीदा गया था। एलेक्स एक अफ्रीकन ग्रे तोता है और इस पर 30 सालों से स्टडी की जा रही है। इस तोते के मालिक आइरेने पिपरबर्ग यूनिवर्सिर्टी ऑफ एरिजोना में जानवरों के मनोवैज्ञानिक हैं। वह जानवरों के भाषा से संबंध पर स्टडी कर रहे हैं। एलेक्स का नाम इनकी 'जानवरों के सीखने के एक्सपेरिमेंट' की सीरीज में सबसे ऊपर है। 2007 में इनकी मृत्यु के समय एलेक्स 50 से ज्यादा ऑब्जेक्ट्स और 100 से ज्यादा शब्दों को पहचानने और बोलने लगा था। ये बिल्कुल वैसा ही था जैसे कोई चार साल का बच्चा बोलता हो।

हूवर, एक सील
1971 में जॉर्ज और एलिस स्वैलो ने इसे ढूंढा था। हूवर उस समय बिल्कुल बच्चा था, जब उसे ये इंसानी माता-पिता मिले थे। हूवर जैसे-जैसे बड़ा होने लगा, उनके परिवार के साथ हिल-मिल गया। अब कुछ बड़ा होने के बाद वह उन्हीं के घर के बाहर बने एक तालाब में रहने लगा। यहां उसने बोलना और लोगों की आवाजों को समझना सीखा। कुछ समय बाद उसे न्यू इंग्लैंड के एक एक्वेरियम में ले जाया गया। यहां इसकी बोलने की खासियत की वजह से दूर-दूर से लोग इसे देखने आते थे। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन 1985 में अपनी मौत के समय वह ये बोलकर रो रहा था। 'Well hello there' और 'Get outta here!' मतलब कोई है यहां, मुझे बाहर निकालो।

ओडी, एक पग
इस कुत्ते को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। हालांकि इसी शाब्दावली में सिर्फ तीन शब्द हैं, लेकिन वो भी बेहद साफ और अच्छे हैं। इतना ही नहीं ये काफी हैं किसी के भी दिल को जीतने के लिए। ये यूनाइटेड स्टेट में रहता है। अब आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से तीन शब्द हैं, जिनको इस ओडी से सुनकर इसके मालिक डेविड लैटरमैन इसपर फिदा हो जाते थे। ये तीन शब्द थे 'I Love You'।

10 जानवर,जो बात करते हैं हमारी-आपकी तरह 
 
एन'किसी, अफ्रीकन ग्रे तोता
एलेक्स की तरह एक और अफ्रीकन ग्रे तोता, एन'किसी। एन'किसी अपने आसपास की दुनिया के बहुत सारे शब्दों को सुन व समझ सकता है। उसके पास उसकी आसपास की दुनिया की बहुत बड़ी शब्दावली है। वह करीब 950 शब्दों को जानता है और उन्हें कई जगह इस्तेमाल भी कर सकता है। इन शब्दों में से कुछ का उदाहरण आपके सामने हैं। जैसे वो बोल सकता है 'flied'। उसे fly का पास्ट tense नहीं बताया गया है। इसके बावजूद वह अपने बारे में बता देता है कि वह उड़ा था। इसके अलावा भी उसे खुद से जुड़े 950 शब्द आते हैं, जोवो बेहद आराम से बोल सकता है।

ब्लैकी, एक बिल्ली
हालांकि ब्लैकी पर कोई वैज्ञानिक स्टडी नहीं की गई है, लेकिन उसके कई इंटरनेट फैन्स हैं। वह पूरी दुनिया में सबसे अहम बोलने पर जानवर है। उसे 'I love you' और 'I want my mama' सरीखे शब्द और वाक्य बोलने सिखाए गए हैं। ब्लैकी 1970 से कई बार टीवी और रेडियो पर पेड शो भी कर चुका है। कई बाद यंगस्टर्स ने ब्लैकी को लेकर स्ट्रीट शो करने के लिए बिजनेस लाइसेंस भी बनवाए। उसकी बोली के सच में बड़ी संख्या में लोग दीवाने थे।

मिश्का, एक हस्की
ज्यादातर साइबेरियन हस्कीज़ अपनी बोलने की क्षमता को लेकर जाने जाते हैं। ये जाने जाते हैं भीड़भाड़ में अपने भौंकने को लेकर। वहीं ये मिश्का भौंकने के अलावा बोलती भी है। ये आपसे बातें भी कर सकती है। अपनी इसी खूबी के कारण मिश्का इंटरनेट सेन्सेशन बनी हुई है। मिश्का कई तरह के फ्रेज़ बोलती है। जैसे 'hello', 'I love you' और 'I'm hungry'।

आइंस्टीन, अफ्रीकन ग्रे तोता
एक और अफ्रीकन ग्रे तोता। इसका नाम है आइंस्टीन। ये टेनिसी में नॉक्सविले चिडि़याघर में पाया जाता है। इसे करीब 200 शब्द बोलने आते हैं। आप अगर चाहें तो ये आपकी पर्सनालिटी को भी डिफाइन कर सकता है। इसको बुलवाने के लिए आपको सिर्फ कुछ मूंगफली देनी होंगी और ये आपका कहना मानेगा। आप अगर इसे गुस्से में देखेंगे तो ये बेहद प्यार से बोलेगा 'ओह माई गॉड, ओह माई गॉड'।

लकी, चिम्पैंजी
लकी को अगर बोलते हुए सुनना है तो उसके ट्यूटर को आने दीजिए। ओकलाहोमा में प्राइमेट स्टडीज़ इंस्टीट्यूट से इसको एक यूनीवर्सिर्टी प्रोफेसर ने अडॉप्ट किया। इसकी कहानी को Temerlin की नॉवेल में 'Growing up Human: A Chimpanzee Daughter in a Psychotherapist's Family' नाम से लिखा गया है। इसका पालन पोषण बिल्कुल इंसानों की तरह हुआ है। इसकी शब्दावली में कुल 140 शब्द हैं। इन शब्दों को वह आम बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करता है।

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk