रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
1. Lagoa, Rio de Janeiro :-
रियो डी जेनेरियो में सबसे आकर्षण का केंद्र है लगाओ बीच। दरअसल अटलांटिक सागर से एक नहर के जरिए लगाओ डिस्ट्रिक्ट में पानी भर जाता है। ऐसे में इस शहर के बीचोंबीच एक झील तैयार हो गई। इसके चारों तरफ बस्ती है ऐसे में यह नजारा पर्यटकों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
2. Maracana Stadium :-
पूरी दुनिया जानती है कि ब्राजील से बड़ा कोई देश फुटबॉल प्रेमी नहीं है। ऐसे में यहां का मैराकेना फुटबॉल स्टेडियम दुनिया में फेमस है। एक समय यह सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम हुआ करता था। तब इसमें तकरीबन 2 लाख दर्शक बैठकर मैच क आनंद लेते थे। हालांकि अब सुरक्षा के मद्देनजर इसकी दर्शक दीर्घाएं कम कर दी गई हैं।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
3. Tijuca National Park :-
रियो शहर के आसपास स्थित तिजुका नेशनल पार्क भी यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा शहरी जंगल माना जाता है। यहां स्थित चोटियों से आप पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
4. Lapa Neighborhood :-
रियो डी जेनेरियो शहर के बीचों-बीच स्थित लापा एरिया ऐतिहासिक स्थल के लिए जाना जाता है। अगर आप इतिहास के अच्छे जानकार हैं और ऐतिहासिक इमारतें देखना आपको काफी पसंद है। तो यहां जरूर आ सकते हैं।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
5. Santa Teresa :-
अगर आप कलाप्रेमी हैं तो रियो शहर के सैंटा टेरेसा इलाके में आ सकते हैं। यहां की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और तंग गलियां लोगों को काफी आकर्षित करती हैं।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
6. Jardim Botanico :-
प्रकृतिप्रेमी पर्यटकों के लिए रियो के जेरडिम बोटेनिको से बढ़िया कोई जगह नहीं है। यहां का Janeiro Botanical Garden पूरी दुनिया में फेमस है। जानकारों की मानें तो इस जगह कुल 8000 पेड़ों की प्रजातियां हैं।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
7. Sugarloaf Mountain :-
गुएनाबारा झील के नजदीक स्थित सुगरलोफ माउंटेन भी काफी प्रसिद्ध है। माउंटेन के टॉप पर पहुंचने के लिए यहां केबल कार का सहारा लिया जाता है, जिसकी राइड करना काफी रोमांचकारी है।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
8. Ipanema :-
समुद्र किनारे मस्ती करने का मूड करे तो रियो के Ipanema बीच आ सकते हैं। यह दुनिया के बेस्ट बीचेस में से एक है।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
9. Copacabana :-
यहां पर बीच बॉलीबाल खेल का आयोजन किया जाता है। यह काफी सुंदर बीच है। इसके पास ही Fort Copacabana है जोकि एक मिलिट्री बेस म्यूजियम है। यह आम पब्लिक के लिए खोला गया है।

रियो की इन 10 जगहों को नहीं देखा,तो क्‍या देखा!
10. Christ the Redeemer :-
रियो डी जेनेरिया Christ the Redeemer स्टैच्यू के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। 2,330 फुट ऊंची चोटी पर स्थित क्राइस्ट की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk