कई बार वास्तुदोष भी समृद्धि और सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाते हैं। ऐसे में अगर हम कुछ छोटे उपाय अपना लें, तो दोषों को दूर करके समृद्धि की राह आसान बना सकते हैं। अगर आप इन 10 सरल वास्तु सूत्रों को ध्यान में रखकर उपाय करें, तो आपकी परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी:

1. घर में घड़ी पूर्व-उत्तर दिशा में लगाएं। इससे आपका समय अच्छा बीतता है।

2. भोजन कक्ष उत्तर-पश्चिम में बनाएं ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे, आप बीमार न हों।

3. बैठक व्यवस्था उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में बनाएं। ऐसे में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

वास्तु के आसान 10 टिप्स,जो आपको दिलाएंगे सफलता और समृद्धि

4. घर में टॉयलेट और स्नानघर को दक्षिण या पश्चिम की ओर ही बनाएं। इससे लाभ ही लाभ मिलेगा। हमें घर के चारों कोने सुरक्षित रखने चाहिए, वहां टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए। पूर्व व दक्षिण की दिशा में टॉयलेट बनवा सकते हैं। यही उनकी सही दिशा है।

5. घर के शयन कक्ष को दक्षिण पश्चिम में रखें। घर में सुख-शांति रहेगी और लोगों का मन भी घर में लगा रहेगा।

6. अपने दस्तावेज हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे संबंधित कार्य जल्दी सफल होंगे। जिनके परिवार में कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा हो, उनके लिए यह वास्तु सूत्र काफी फायदेमंद है।

7. पूजा का स्थान ईशानकोण (उत्तर और पूर्व का कोना जहां मिलता है) में रखें, इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वास्तु के आसान 10 टिप्स,जो आपको दिलाएंगे सफलता और समृद्धि

8. तिजोरी को हमेशा पूर्व, उत्तर व दक्षिण में ही रखें। तिजोरी भरी रहेगी।

9. किचन दक्षिण पूर्व में होना बहुत महत्वपूर्ण है। आप जब भी खाना बनाए तो आपका मुंह पूर्व में होना चाहिए क्योंकि यहां से आग्नेय कोण से आपके भाग्य में वृद्धि होती है।

10. घर की पूर्व-उत्तर दिशा को खाली रखें. यहां कोई भारी वस्तु न रखें और घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में भारी वस्तुएं रख सकते हैं।

 

5 ऐसे वास्तु दोष, जिनसे घर में बनी रहती है अशांति और आर्थिक तंगी

वास्तु टिप्स: अगर चाहते हैं किस्मत आप पर भी हो मेहरबान तो करें ये 5 उपाय

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk