बाल्दविन स्ट्रीट:
न्यूजीलैंड स्थित इस बाल्दविन स्ट्रीट दुनिया की अद्भुत सड़कों में एक है। इसकी खासियत है कि यहां हर 2.86 मीटर पर सड़क एक मीटर ऊंची हो जाती है। इससे यह 35 प्रतिशत स्लाप बना देता है। यह सड़क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुका है।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

लाएरदल सुरंग:

नॉर्वे में दुनिया की सबसे लंबी टनेल रोड बनी है। यहां  पहाड़ों के अंदर 24.51 किमी लंबी ‘लाएरदल सुरंग’ बनाई गई। इसे साल 2000 में इसे यातायात के लिए खोल शुरू किया गया। 30 फीट चौड़ी इस सड़क पर काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

बेबर्ट रोड:
तुर्की का D915 बेबर्ट रोड दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तो में गिना जाता है। यहां 6000 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी पर बनी इस रोड पर रेलिंग भी नहीं है। जिससे अब तक सैकड़ो लोगों की जान जा चुकी है। इसके हेयरपिन मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

मिलाऊ रोड:  
पश्चिमी फ्रांस में मिलाऊ शहर के नजदीक टार्न नदी पर बना यह सड़क पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। इस पुल की खासियत यह है कि यह सिर्फ केबल के सहारे बना है। इसका एक खंभा 1118 फूट ऊंचा है। इसकी अधिकतम ऊंचाई 343 मीटर है।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

अल्पाइन रूट:
इसी सूची में जापान का अल्पाइन रूट शामिल है। यह बरफ की पहाड़ियों के बीच से निकाला गया रास्ता है। अल्पाइन रूट देखने में काफी खूबसूरत है। बर्फ के बीच से निकले इस रास्ते पर हर तरह के वाहन काफी गति से चलते हैं।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

डेथ रोड:
बोलिविया के ये खतरनाक रास्ता काफी घातक है। यह यहां डेथ रोड के नाम से जाना जाता है। यह सिंगल लेन रोड कोई सुरक्षा के मानको से नहीं जुड़ी है। यह करीब 1,968 चोटियों तक जाती है। यहां हर साल करीब 300 से अधिक मरते हैं।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

अटलांटिक रोड:

नार्वे में स्िथत अटलांटिक रोड आज नेशनल टूरिस्ट रूट्स के नाम से जानी जाती है। इसकी लंबाई साढ़े आठ किलोमीटर (5.2 मील) है। यह नार्वे के समुद्र में कई आइलैंड्स को आपस में जोड़ती है। यह भी काफी खतरनाक सड़क मानी जाती है।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

स्टेलविओ पास:

इटली में बना स्टेलविओ पास नाम से ये रास्ता काफी घुमावदार है। इस रूट पर चलते समय करीब 180 डिग्री तक का झुकाव होता है। जिससे यहां पर ड्राइव करना काफी कठिन काम होता है।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

आइयर हाईवे:

आस्ट्रेलिया का ये आइयर हाईवे में बिल्कुल सीधी रेखा के हिसाब से बनाई गई है। यह कई किलोमीटर तक बिल्कुल सीधी बनाई है। हालांकि बाकी सड़कों की तहर इसमें भी मोड़ व घुमाव दिए गए हैं। जो कई किलोमीटर की दूरी पर हैं।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

रिवर वैली:

रिवर वैली के बीच चीन ने बना डाला 11 KM लंबा हाईवे का निर्माण किया है। इस हाइवे में सड़क को नदी पर ब्रिज के ऊपर बनाया गया है। 10.9 किलोमीटर लंबे हाइवे का 4.4 किलोमीटर रास्ता पानी के ऊपर है। जहां पर चलने में लोगों को डर लगता है।

ऊंची पहाड़ियों व सुरंगों में बनी दुनिया की इन 10 सड़कों पर ड्राइविंग,एक बड़ा टास्‍क

inextlive from Spark-Bites Desk

image source_mail online

Interesting News inextlive from Interesting News Desk