RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी के पीजी योगा कोर्स में क्00 सीटों पर एडमिशन होगा। इसकी पढ़ाई भी दो शिफ्ट में होगी। कोर्स में फिलहाल भ्0 एडमिशन हो चुके हैं। कोर्स को-आर्डिनेटर डॉ आनंद ठाकुर ने बताया कि भ्0 सीटों पर एडमिशन के बाद इलेक्टोरल रोल यूनिवर्सिटी को दे दिया गया है। कोर्स को सेकेंड शिफ्ट में चलाने की वैचारिक मंजूरी भी मिल गई है। सेकेंड शिफ्ट में पूछकर ही एडमिशन लिया जाएगा। कोर्स कांके रोड स्थित कुलपति निवास में चलेगा। ख्ब् नवंबर से हो रहा एडमिशन श्री ठाकुर ने बताया कि पीजी योगा कोर्स को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। ख्ब् नवंबर से कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हुआ और अब तक भ्0 सीटों पर एडमिशन होना बेहद उत्साहजनक है। क्योंकि यह एक वोकेशनल कोर्स है। दो साल के पीजी योगा कोर्स के लिए जेनरल और ओबीसी को 7भ्00 रुपए प्रति सेमेस्टर और एससी-एसटी को म्भ्00 रुपए प्रति सेमेस्टर देने हैं। दो साल के कोर्स में चार सेमेस्टर होंगे। गेस्ट फैकल्टी लेंगे क्लास पीजी योगा कोर्स में क्लासेज योगा फैकल्टी लेंगे। इस कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में स्टूडेंटस को स्वरोजगार की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे वे खुद रोजगार हासिल कर सकेंगे। योगा कोर्स में स्टूडेंट्स को योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी जाएगी। योगा की प्रायोगिक विधि सीखकर वे तनावमुक्त हो सकेंगे तथा भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर, मन और विचार को योग से स्वस्थ रखेंगे। हर यूनिवर्सिटी में शुरू होगा कोर्स योगा के बढ़ते क्रेज और लोगों की रुचि को देखते हुए झारखंड की सभी यूनिवर्सिटीज में इस कोर्स के संचालन की योजना है। इसके लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति ने पहले ही स्वीकृति दे दी है। रांची यूनिवर्सिटी के अलावा सिदो-कान्हू मुर्मू, बिनोवा भावे, कोल्हान व नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में भी इसकी पढ़ाई शुरू होगी। वर्जन- रांची यूनिवर्सिटी में पीजी योगा कोर्स दो शिफ्टों में चलाया जाएगा। अब तक भ्0 सीटों पर एडमिशन हो चुका है। दो शिफ्टों पर योगा की पढ़ाई शुरू करने के लिए वीसी से वैचारिक सहमति भी मिल चुकी है। -डॉ आनंद ठाकुर, कोर्स कोर्डिनेटर , पीजी योगा कोर्स, रांची यूनिवर्सिटी