- झंगहा एरिया के पुनहा की घटना

- फायरिंग होने से इंकार कर रही पुलिस

GORAKHPUR: झंगहा एरिया के पुनहा में संडे मार्निग भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक दूसरे पर हमला करने के चक्कर में दोनों पक्षों के क्क् लोग घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी गई। पब्लिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पर पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है।

सड़क को लेकर एक दूसरे से चल रही टशन

पुनहा निवासी रामदौड़ और सागर के घर के पास सड़क की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष उस जमीन पर कब्जा करने को लेकर आमने- सामने है। दोनों पक्ष जमीन को अपना बताकर जबरन हक जताना चाहते हैं। ऐसे में उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता है। संडे मार्निग विवादित भूमि पर सागर का पक्ष निर्माण कराने लगा। इसका विरोध जताते हुए रामदौड़ पक्ष ने मना किया। दोनों पक्षों के लोग जमा हुए तो मारपीट हो गई। मारपीट से अफरा- तफरी मच गई।

तीन की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर

मारपीट में सागर पक्ष के राम अवध, जय नारायण, शारदा, खुशबू, ज्ञानती, संदीप, संगम घायल हो गए। रामदौड़ की तरफ से आए राम सरन, समूझ, दिनेश, किताबी देवी, राम अधार, जय नारायण घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने राम अधार, जय नारायण और शारदा को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया।

पंचायत में मामला सुलझाने को कोई नहीं तैयार

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया जा चुका है। लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। इस वजह से मामला सुलझ नहीं रहा है। आए दिन कोई न कोई पक्ष विवाद करता है। संडे को कंस्ट्रक्शन को लेकर विवाद हुआ। पंचायत में मामल सुलझाने की कोशिशें बेकार गई।

दोनों पक्षों के बीच लाठी- डंडे चले हैं। फायरिंग किए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। घायलों को हॉस्पिटल भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

आरके सिंह, एसओ, थाना झंगहा