360 फीट का राष्ट्रीय ध्वज
बीते साल 2017 अगस्त में अमृतसर में वाघा-अटारी सीमा पर एक बार फिर भारत का सबसे ऊंचा ध्वज फहरा दिया गया है। यह 360 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया गया था। इसके पहले मार्च में भी अटारी बॉर्डर करीब 350 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया गया था।

अब गणतंत्र दिवस पर यहां फहरेगा 111 फीट ऊंचा तिरंगा,चर्चा में रहे देश के ये ऊंचे त‍िरंगे भी

293 फीट ऊंचे खंभे पर तिरंगा
वहीं जनवरी 2016 में देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर भारत का सबसे ऊंचा झंड़ा फहराया था। रांची में पहाड़ी मंदिर के पास 293 फीट ऊंचे खंभे पर तिरंगा फहराया गया। यह झंडा 66 फीट लंबा 99 फीट चौड़ा है।

250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

मार्च 2015 में दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी काफी ऊंचा तिरंगा फहराया गया। 250 फीट ऊंचे इस राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फहराया था। यह राष्ट्रीय ध्वज भी अपनी ऊंचाई को लेकर काफी चर्चा में रहा है।

अब गणतंत्र दिवस पर यहां फहरेगा 111 फीट ऊंचा तिरंगा,चर्चा में रहे देश के ये ऊंचे त‍िरंगे भी

235 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

साल 2015 में देश में 200 फीट से ऊंचा ध्वज मध्य प्रदेश के भोपाल में फहराया गया था। यह राष्ट्रीय ध्वज 235 फीट ऊंचा था। इस तिरंगे को वल्लभ भाई पटेल पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 मई को फहराया था।

207 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा
मार्च 2014 में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास 60 फीट चौड़े और 90 फीट लंबे तिरंगे को 207 फीट ऊंचे पोल पर फहराया गया था। इसे कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने फहराया था। इस झंडे का वजन करीब 35 किलोग्राम था।


तो क्या इन वजहों से हुआ CM नीतीश कुमार के काफिले पर हमला

 

National News inextlive from India News Desk