पति की मौत से पत्नी धन कौर हैं काफी दुखी

जी हां पंजाब के सबसे बुजुर्ग इंसान 120 साल के भगवान सिंह ने कल बठिंडा के हररंगपुरा गांव में अंतिम सांस ली। भगवान सिंह हाल ही में काफी चर्चा में रहे हैं क्योंकि इन्होंने 122 साल की पत्नी धन कौर के साथ शादी की 100वीं मैरिज एनिवर्सरी मनाई थी। इस खास मौके पर खुश भगवान सिंह और धन कौर को नहीं पता था कि यह उनकी शादी की आखिरी सालगिरह है। लोग इनके प्यार की अनूठी मिसाल देते थे। वहीं पति की मौत से पत्नी धन कौर काफी दुखी हैं। भगवान सिंह अपने पीछे चार बेटियां व एक बेटा छोड़ गए है। इनकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 90 साल और सबसे छोटे बेटे की उम्र इस समय 55 साल की है। इन सबके पोती पोते भी हो गए हैं।

शादी के 100 साल बाद इस जोड़े को मौत ने किया जुदा,122 साल की पत्नी का है बुरा हाल

नशा न करना और सादा भोजन लंबी उम्र का राज

बतादें कि वैसे तो भगवान सिंह अपना जन्म 1898 का बताते थे लेकिन आधार कार्ड पर इनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 1900 लिखी है। इनकी पत्नी धन कौर का जन्म 1896 में हुआ है। हालांकि भगवान सिंह जागरुकता की कमी के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं करवा पाए। वहीं इस संबंध में भगवान सिंह के बेटे नत्था सिंह का कहना है कि उनके पिता अपनी लंबी उम्र का राज जीवन भर नशे से दूर रहना और सादे भोजन बताते थे। इसके अलावा मेहनत करने को भी स्वस्थ्य व लंबी जिंदगी के लिए जरूरी मानते थे। भगवान सिंह गांव के युवकों को भी इस बात की सीख देते थे। वह जीवन में कभी मायूस नहीं होते थे और साकारात्मक रवैया अपनाते थे।

त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद जिन 'लेनिन' की गिराई गई मूर्ति, उनका शव आज भी यहां रखा है

National News inextlive from India News Desk