RANCHI: रांची की मुख्य सड़कों पर अब सिर्फ क्ख्00 ई-रिक्शा ही दौड़ेंगे। बाकी बचे ई रिक्शा को रांची नगर निगम रूट पास नहीं देगा। शनिवार को निगम पार्क में लॉटरी के जरिए फ्7म् ई रिक्शा को रूट पास जारी किया गया। बताते चलें कि इससे पहले भी लॉटरी के माध्यम से ही 800 ई रिक्शा को रूट पास दिया जा चुका है। वहीं, क्ख्00 में बचे ख्ब् ई रिक्शा को रूट पास रविवार को जारी किया जाएगा। ऐसे में इन क्ख्00 के बाद बाकी ई रिक्शा बेकार हो जाएंगे या फिर मुख्य सड़कों से अलग रांची के इंटर्नल रूटों पर इनका परिचालन होगा। गौरतलब हो कि नई व्यवस्था के तहत सिटी में इ-रिक्शा के लिए ख्ब् रूट निर्धारित किए गए हैं।

दूसरे रूट में ख्भ् हजार जुर्माना

इ-रिक्शा के मालिकों को तय रूट पर ही इ-रिक्शा का परिचालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनसे ख्भ् हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा एक रूट पर पहले से तय इ-रिक्शा से ज्यादा चलते पाए जाते है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इंटर्नल रोड के लिए लाइसेंस नहीं

मुख्य सड़कों को छोड़कर इंटरनल रोड्स के लिए इ-रिक्शा का कोई रूट पास नहीं होगा। ऐसे में वे राजधानी के इंटरनल रोड्स में कहीं भी इ-रिक्शा चला सकेंगे। रांची नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि रूट पास केवल मुख्य सड़कों के लिए है।