चौंक जाएंगे आप भी
इस बार हमारी धरती ने अपने गर्भ से 1200 साल पुरानी एक मूर्ति दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि मूर्ति में भला क्या हो सकता है चौंकाने वाला। दरअसल इस मूर्ति की जब जांच की गई तो वैज्ञानिकों ने जो पाया वो किसी को भी चौंका देगा। इन वैज्ञानिकों को इस मूर्ति का सीटी स्कैन कराना पड़ा। सीटी कराने के बाद मालूम पड़ा कि ये मूर्ति कोई साधारण मूर्ति नहीं थी। बल्कि इस मूर्ति के अंदर एक ममी थी।

पढ़ें इसे भी : चीनी कुवारों को करनी पड़ती है लाशों से शादी

वैज्ञानिकों ने बताया
इसको लेकर वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले भी कई साधू-संत ऐसे हुआ करते थे, जो आखिरी समय में समाधि ले लिया करते थे। उसके बाद इनको ममी में तब्दील कर दिया जाता था। वैज्ञानिकों ने इस मूर्ति की पूरी जांच की तो सामने आया कि एक बौद्ध साधु ने साधना और तपस्या के लिए खुद को जमीन के नीचे कमरे में कैद करवा लिया।

पढ़ें इसे भी : इस अदृश्य पुल पर चलकर कहीं डर न जाइएगा आप

ऐसे की साधना
अब आप सोच रहे होंगे कि वहां उन्होंने साधना के दौरान सांस कैसे ली होगी। यहां से वो बांस की मदद से सांस लेते थे। यहां साधना करते-करते कमल की मुद्रा में ही इन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद इनके शिष्यों ने इनका शरीर खराब होने से बचाने के लिए उसकी ममी बनवा दी। इस ममी की खासियत ये थी कि इसको ऊपर से सोने से ढक दिया गया था। हां, यहां एक सवाल अभी वैज्ञानिकों के बीच भी बरकरार है कि आखिर इनकी ममी को सोने में क्यों मढ़ा गया।  

पढ़ें इसे भी : ये देश रम देकर चुकायेगा 18 अरब का कर्ज

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk