- 13 से 28 तक निकलेगी राहुल संदेश यात्रा

- विधानसभा चुनावों को फतेह करने की तैयारी

mitendra.gupta@inext.co.in

मेरठ। राहुल गांधी का संदेश किसानों का कर्जा माफ, बिजली का बिल हॉफ और खाद्यान्न का उचित समर्थन मूल्य लेकर कांग्रेसी घर -घर जाएंगे। लोगों से संवाद स्थापित कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएंगे। 13 से 28 अक्टूबर की बीच उत्तर प्रदेश में राहुल संदेश यात्रा निकाली जाएगी।

17 सीटर वाली 75 गाडि़यां

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में राहुल संदेश यात्रा को पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 17 सीटर वाली 75 गाडि़यां तैयार की हैं। हर जिले में एक गाड़ी पहुंचेगी। गाडि़यों के माध्यम से घर-घर राहुल गांधी का संदेश दिया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय नेता को बनाया पर्यवेक्षक

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर और जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा प्रदेश स्तर के एक नेता को पर्यवेक्षक के रूप में हर जिले में तैनात किया गया है।

कांग्रेस की किसानों पर निगाह

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शहर वोटर की बजाए ग्रामीण वोटर को टारगेट किया है। इसीलिए राहुल गांधी ने किसान यात्रा निकाली थी। राहुल की खाट सभा और रोड शो में आई भीड़ से गदगद कांग्रेस अब राहुल संदेश यात्रा निकाल रही है।

राहुल की तरह बहाओ पसीना

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने कांग्रेस पदाधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी की तरह क्षेत्र में निकलकर पसीना बहाओ। किसी भी हाल में इस यात्रा को सफल बनाना है।

13 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में राहुल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। संदेश यात्रा में हर घर तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जाएंगे और राहुल गांधी का संदेश देंगे।

अनिल शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस

मेरठ में राहुल संदेश यात्रा

13 व 14 अक्टूबर- हस्तिनापुर विधानसभा

15 व 16 अक्टूबर- शहर विधानसभा

17, 18 और 19 अक्टूबर- सरधना विधानसभा

20 व 21 अक्टूबर- कैंट विधानसभा

22 व 23 अक्टूबर- सिवालखास विधानसभा

24 व 25 अक्टूबर- दक्षिण विधानसभा 26 व 27 अक्टूबर- किठौर विधानसभा