-कलेक्ट्रेट में चल रहे नॉमिनेशन के लिए साढ़े चार बजे तक लोग करते रहे फाइल

Gorakhpur@inext.co.in
GORAKHPUR: कलेक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को गोरखपुर और बांसगांव सीट पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. गोरखपुर सीट के लिए राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया से जयप्रकाश मिश्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश, निर्दलीय अशोक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अभिषेक चन्द्र, भारतीय एकलव्य पार्टी से मुनीर निषाद, निर्दलीय राधेश्याम सेहरा, ज्वाला दल से जितेंद्र, अपना दल यूनाइटेड से कौशिल्या व निर्दलीय अच्छेलाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम के विजयेंद्र पांडियन के समक्ष नामांकन किया. वहीं, छह कैंडिडेट्स ने कुल 8 सेट नॉमिनेशन फार्म लिए. जबकि, बांसगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट कुश सौरभ राव, सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुरेश, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से सुरेन्द्र प्रसाद व बीजेपी प्रत्याशी कमलेश पासवान व बीएसपी से सदल प्रसाद ने जीडीए उपाध्यक्ष अमित बंसल के समक्ष नॉमिनेशन किया. तीन कैंडिडेट्स ने तीन सेट नॉमिनेशन फार्म लिया.

गोरखपुर के लिए नॉमिनेशन

1- जय प्रकाश मिश्र - राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया

2- अवधेश - बहुजन मुक्ति पार्टी

3- अशोक - निर्दलीय

4- अभिषेक चंद्र - सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी

5- मुनीर निषाद - भारतीय एकलव्य पार्टी

6- राधेश्याम सेहरा - निर्दलीय

7- जितेंद्र - ज्वाला दल

8- कौशिल्या - अपना दल यूनाइटेड

9- अच्छेलाल - निर्दलीय (दूसरा सेट)

 

नॉमिनेशन फॉर्म लेने वाले लोग

1- राम किशुन - निर्दलीय - एक सेट

2- मधुसूदन त्रिपाठी - कांग्रेस - तीन सेट

3- मुकेश नारायण शुक्ला - निर्दलीय - एक सेट

4- राकेश श्रीवास्तव - निर्दल - एक सेट

5- अवधेश कुमार सिंह - शाने हिंद फोरम

6- अभिषेक चंद्र - सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी

 

 

बांसगांव के नॉमिनेशन

1-कुश सौरभ राव - कांग्रेस

2- सुरेश - सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी

3- सुरेंद्र प्रसाद - प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

4- कमलेश पासवान - बीजेपी (दूसरा सेट)

5- सदल प्रसाद - बीएसपी (दूसरा सेट)

 

नॉमिनेशन फॉर्म लेने वाले लोग

1- फौजदार प्रसाद - निर्दलीय- एक सेंट

2-सुरेंद्र प्रसाद - पीएसपी - एक सेट

3- सुरेश - सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी - एक सेट