जीएसटी के वित्तीय असर का आंकलन करेगा आयोग

यह आयोग राज्यों और केंद्र पर जीएसटी के वित्तीय असर का आंकलन करेगा। आयोग को अपनी रिपोर्ट अक्टूबर 2019 तक देनी है। वित्त आयोग में आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिरी, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद और अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनूप सिंह बतौर सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

वित्‍त आयोग के नये चेयरमैन एनके सिंह के परिवार में सांसद और ias से नीचे नहीं रहा कोई

मां सांसद और पिता देश के पहले सचिव

एनके सिंह के पिता का नाम सर टीपी सिंह था। वे देश के पहले सचिव थे। योजना आयोग में रहे और बाद में केंद्रीय वित्त सचिव भी बने। उनकी मां माधुरी सिंह पूर्णिया से लोकसभा सांसद थीं।

वित्‍त आयोग के नये चेयरमैन एनके सिंह के परिवार में सांसद और ias से नीचे नहीं रहा कोई

मां की राजनीतिक विरासत भाई ने संभाली

उनकी मां के बाद राजनीतिक विरासत उनके भाई उदय सिंह ने संभाली। वे भी पूर्णिया से लोकसभा सांसद थे। बिहार में उनके उनके परिवार की राजनीतिक ही नहीं प्रशासन में भी अच्छी-खासी पैठ रही है।

वित्‍त आयोग के नये चेयरमैन एनके सिंह के परिवार में सांसद और ias से नीचे नहीं रहा कोई

एक बहन औरंगाबाद से सांसद, बहनोई केरल के गवर्नर

उनकी एक बहन श्यामा सिंह बिहार के औरंगाबाद लोकसभा सीट से सांसद थीं। उनके पति निखिल कुमार आईएएस थे और केंद्रीय गृह सचिव थे। बाद में वे केरल के राज्यपाल भी रहे। उनकी अन्य दो बहनें राधा सिंह और कृष्णा सिंह दोनों आईएएस थीं। राधा केंद्रीय कृषि सचिव और कृष्णा केंद्रीय सचिव रह चुकी हैं।

वित्‍त आयोग के नये चेयरमैन एनके सिंह के परिवार में सांसद और ias से नीचे नहीं रहा कोई

सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाते थे आईएएस बनने से पहले

एनके सिंह 27 जनवरी, 1941 में कोलकाता में पैदा हुए थे। उन्होंने पटना के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक किया। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने अर्थशास्त्र में परास्नातक किया। उस समय सुखमॉय चक्रवर्ती, अमर्त्य सेन और जगदीश भगवती जैसे जानेमाने अर्थशास्त्री वहां पढ़ाया करते थे। आईएएस बनने से पहले 1963 में वे सेंट स्टीफेंस में ही अर्थशास्त्र पढ़ाते थे। बाद में 1964 में उन्होंने आईएएस ज्वाइन की और उन्हें बिहार कैडर दिया गया।

वित्‍त आयोग के नये चेयरमैन एनके सिंह के परिवार में सांसद और ias से नीचे नहीं रहा कोई

Business News inextlive from Business News Desk