घायलों की हालत गंभीर
कंपाला (आईएएनएस)। युगांडा में यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस ट्रैक्टर और ट्रक से जा टकराई, जिसमें 19 लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना युगांडा के किरींडोंगो जिले में शुक्रवार की रात हुई और इसमें मरने वालों में तीन नाबालिक और 16 व्यस्क शामिल हैं।

लीरा जिले से कंपाला जा रही थी बस
बता दें कि दुर्घटना का शिकार हुई बस उत्तरी युगांडा के लीरा जिले से राजधानी कंपाला की ओर जा रही थी। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच में जुटी है। गौरतलब है कि युगांडा पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा पूरब में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा हिस्सा है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है।

आधी आबादी 14 वर्ष से कम
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि युगांडा का कोई राष्ट्रीय फूल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की लगभग आधी आबादी 14 वर्ष से कम है, जो इसे दुनिया के सबसे जवान देशों में से एक बनाता है। बता दें कि युगांडा विश्व के सबसे गरीब और कम-विकसित देशों में से एक है।

जानें यूगांडा की ये महिला मछलियों के पेट में क्या छिपाकर लाई, पंजाब में करनी थी सप्लाई

दहशत का दूसरा नाम, यह राष्ट्रपति खाता था इंसानों का मांस...

International News inextlive from World News Desk