RANCHI: झारखंड में पिछले पांच सालों में करीब ख्0 जवान आत्महत्या कर चुके हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो द्वारा केंद्र सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में अ‌र्द्ध सैन्य बल के जवानों की खुदकुशी पर चिंता जताई गई है। जानकारों की मानें, तो सुरक्षा बलों के जवान लगातार ड्यूटी, कड़ा अनुशासन तथा परिवार से दूर रहने के चलते अवसाद के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आत्मघाती प्रवृत्ति उनमें घर कर रही है।

हजारीबाग में जिला बल के जवान ने की आत्महत्या

क्क् जुलाई, ख्0क्म्: हजारीबाग उपायुक्त आवास में तैनात जिला बल के जवान महावीर साव (ख्भ्) ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो गुमला जिला के बसिया के रहनेवाले थे। तनाव में आत्महत्या कर ली।

धनबाद में गुजरात के जवान ने की सुसाइड

7 अगस्त, ख्0क्0 : धनबाद के धनुडीह कैंप में सीआईएसएफ के तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उन्होंने पारिवारिक तनाव में खुदकुशी की। वो गुजरात के खेड़ा जिले के रहनेवाले थे। घर पर शादी को लेकर विवाद चल रहा था। वो जिस लड़की से शादी करना चाहते थे, परिवार वाले उसके लिए राजी नहीं थे।

प। सिंहभूम में हरियाणा के जवान की खुदकुशी

क्ख् नवंबर, ख्0क्भ् : पश्चिम सिंहभूम जिले में सीआरपीएफ जवान रवि यादव ने अपने कैंप में ही खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। जवान हाल ही में छुट्टी से लौटकर कैंप आया था। यह वारदात जिले के मनोहरपुर इलाके में हुई। वह हरियाणा का रहने वाला था। कमरा अंदर से बंद कर उसने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी थी।

मानसिक तनाव में जवान ने की खुदकुशी

ख्0 अक्टूबर, ख्0क्भ्: सरायकेला-खरसावां जिले के समाहरणालय स्थित ट्रेजरी ऑफिस में तैनात जिला पुलिस के जवान रामविलास जारिका ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह कुछ दिनों से मानसिक परेशानी से ग्रस्त था।

शादी के 7वें दिन कर ली खुदकुशी

ख्7 फरवरी, ख्0क्ब् : गिरिडीह की निर्माणाधीन पुलिस लाईन में पदस्थापित झारखण्ड पुलिस के जवान मनोज कच्छप ने अपनी इंसास राईफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि दो दिन पूर्व ही छुट्टी के बाद डयुटी पर लौटा था। उसका घर रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया गांव में था। शादी की रस्म पूरी करने ख्0 फरवरी को ही घर गया था। जहां से वह ख्ब् फरवरी को ड्यूटी पर लौट आया था। आने के बाद भी वह सामान्य रूप से ड्यूटी पूरी कर रहा था, पर एक दिन उसने खुद कैंप में गोली मार ली।