- 23 स्टेट के लोगों ने देखा उस तबाही के मंजर को

- भूकंप आया नेपाल में सहम गया पूरा देश

kumar.abhishek@inext.co.in

GORAKHPUR : इंडिया में भूकंप ने तबाही नहीं मचाई, मगर देश के हर प्रदेश में इस भूकंप का डर नजर आया। हर प्रदेश का कोई न कोई नुमाइंदा इस खौफनाक मंजर का गवाह बना था। जबकि इंडिया के अधिकांश प्रदेश में भूकंप तो दूर हल्का झटका भी महसूस नहीं हुआ था। चौंक गए ना, मगर ये एक सच्चाई है। नेपाल में आए भूकंप से जो तबाही मची थी, उसमें फंसे लोगों में इंडिया के लगभग हर प्रदेश में रहने वाले लोग थे। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब सोनौली बॉर्डर से लौटे एडीएम प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में फंसे इंडियंस में सबसे अधिक लोगों की संख्या उत्तर प्रदेश और बिहार की है।

23 स्टेट के लोग हुए थे प्रभावित

25 और 26 अप्रैल को आए भूकंप के तेज झटकों ने नेपाल को लगभग तबाह कर दिया। इस तबाही के मंजर में जहां बिल्डिंग गिर गई, वहीं न जाने कितनी जान उसमें दब कर रह गई। जो बचे, वे किसी तरह वहां से जिंदगी बचा कर सकुशल स्थान की ओर भागे। नेपाल में आई इस तबाही में इंडियन गवर्नमेंट ने पूरा सहयोग किया। उप्र सरकार ने भी रेस्क्यू सेंटर बनाया तो नेपाल में फंसे इंडियंस को सकुशल लाने के लिए आर्मी के साथ स्पेशल फोर्स भी लगाई। नेपाल में फंसे इंडियंस को सकुशल लाने के लिए उप्र सरकार की ओर से गोरखपुर के एडीएम प्रशासन सुरेश चंद्र तिवारी को सोनौली बॉर्डर भेजा गया। उनकी अगुवाई में टीम ने फंसे लोगों को सकुशल अपने घर भेजने के लिए व्यवस्था कराई। सोनौली से लौटे एडीएम प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में 23 स्टेट के लोग फंसे थे। सोनौली बॉर्डर से करीब 13 हजार से अधिक लोगों को सकुशल भेजा गया। इसी तरह अन्य बॉर्डर से भी लोग त्रासदी से बच कर अपने घर आए।

इन स्टेट के फंसे लोग आए सकुशल वापस

स्टेट - काठमांडू से - सोनौली से - टोटल

उत्तर प्रदेश - 3283 - 2726 - 6009

बिहार - 4017 - 0468 - 4485

राजस्थान - 0150 - 0123 - 0273

महाराष्ट्र - 0069 - 0620 - 0699

पंजाब - 0027 - 0053 - 0080

गुजरात - 0015 - 0133 - 0148

वेस्ट बंगाल - 0092 - 0158 - 0250

मध्य प्रदेश - 0015 - 0006 - 0021

असम - 0004 - 000 - 0004

तमिलनाडु - 0043 - 0130 - 0173

झारखंड - 0022 - 0018 - 0040

तेलंगाना - 0075 - 0064 - 0139

आंध्र प्रदेश - 0180 - 0017 - 0197

कर्नाटक - 0065 - 0061 - 0126

उड़ीसा - 0234 - 0040 - 0274

दिल्ली - 0021 - 0299 - 0320

हिमांचल प्रदेश - 0001 - 0007 - 0008

उत्तराखंड - 0004 - 0004 - 0008

जम्मू कश्मीर - 0000 - 0001 - 0004

हरियाणा - 0001 - 0005 - 0006

केरल - 0000 - 0053 - 0053

नागालैंड - 0000 - 0002 - 0002

गोवा - 0000 - 0011 - 0011

नेपाल में आए भूकंप से मची तबाही के बाद इंडिया ने रेस्क्यू की व्यवस्था की थी। इसी क्रम में मुझे शासन के निर्देश पर इंडिया-नेपाल बॉर्डर भेजा गया था। वहां से घायल या सकुशल लौट रहे लोगों में इंडियंस की संख्या काफी अधिक थी। देश के लगभग 23 प्रदेश के लोग नेपाल में आए भूकंप में फंसे थे। वैसे तो जिस भी बॉर्डर से लोगों को जगह मिली, वे जिंदगी बचा कर भागे। सोनौली बॉर्डर से भी करीब 13 हजार से अधिक लोग गोरखपुर आए।

सुरेश चंद्र तिवारी, एडीएम प्रशासन