-सीबीगंज में फावड़े से गला काटकर हत्या, भमोरा में हत्या कर आंखें फोड़ीं

-नवाबगंज में रिटायर्ड टीचर की हत्या, दूसरी पत्‌नी व उसके साथी पर लगा आरोप

BAREILLY : जिले में लगातार लूट और मर्डर की वारदातें हो रही हैं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 4 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। सीबीगंज में जहां एक शख्स की रिटायर्ड दरोगा के भतीजे ने फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी तो भमोरा में चावल व्यापारी की हत्या कर आंखे फोड़ दी गई। वहीं नवाबगंज में रिटायर्ड टीचर की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी की दूसरी पत्‌नी व पत्‌नी के साथी पर लगा है। पुलिस तीनों मामलों में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

केस 1

 

भैंस खेत में घुसी तो मार डाला

रिटायर्ड दरोगा के भतीजे ने गर्दन पर किया फावड़े से वार

सीबीगंज के सराय तल्फी में रिटायर्ड दरोगा के चरी के खेत में भैंसें घुसने से नाराज दरोगा के भतीजे ने शख्स की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव सिंह के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्‌नी रामलली, बेटा संजीव और ब् बेटियां हैं। पत्‌नी और बेटा दहेज हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। फ्राइडे दोपहर शिवसिंह भैंस चराने के लिए गया था। वह पापुलर के बाग में लेट गया, जिससे उसकी आंख लग गई। इसी दौरान उसकी भैंसे रिटायर्ड दरोगा होराम सिंह यादव के खेत में चली गई। खेत की रखवाली होराम का भतीजा अशोक करता है। जैसे ही अशोक ने भैंसों को चरी खाते देखा तो उसने शिवसिंह से झगड़ा किया। उसके बाद उसने शिवसिंह की गर्दन पर फावड़ा मार दिया और उसकी मौत हो गई। खेतों में मौजूद देवी सिंह ने परिजनों को सूचना दी। उसके बाद लोगों ने पुलिस बुलाई और हंगामा किया। पुलिस ने ब् लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर होराम को हिरासत में ले लिया है।

 

केस 2

चावल व्यापारी की हत्या कर फेंका शव

देवचरा में बाग में मिला व्यापारी का शव

भमौरा थाना अंतर्गत देवचरा में बल्लिया रोड पर बाग में एक शख्स का फ्राइडे सुबह शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान थे और उसकी दोनों आंखों से खून निकल रहा था। दोनों आंखें फोड़ी गई थीं और वह अ‌र्द्धनग्न हालत में था। पुलिस को पास से एक मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल से पत्‌नी गीता को सूचना दी। सूचना पर सबसे पहले देवचरा निवासी उसका साढ़ू संजीव गुप्ता पहुंचा, जिसने शख्स की पहचान 40 वर्षीय जयराम गुप्ता के रूप में की। जयराम गुप्ता चावल व्यापारी था। वह पत्‌नी-बच्चों के साथ मढ़ीनाथ में किराये पर रहता था। पत्‌नी ने बताया कि जयराम थर्सडे सुबह 9 बजे घर से निकले थे लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंचे तो तलाश की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटी पाई गई है।

 

केस 3

 

जायदाद के लिए पति को जहर देकर मारा

नवाबगंज के चाणक्यपुरी में जायदाद के लिए पत्‌नी ने रिटायर्ड टीचर की जहर देकर हत्या कर दी। 65 वर्षीय साधूराम प्राइवेट स्कूल का रिटायर्ड टीचर था। उसकी दो पत्ि‌नयां हैं। पहली पत्‌नी जागेश्वरी देवी, हाफिजगंज स्थित गांव में रहती है। उसके तीन बेटे हैं, जिनकी शादी हो गई है। वह दूसरी पत्‌नी शशि प्रभा के साथ चाणक्यपुरी नवाबगंज में रहते थे। शशिप्रभा से कोई बच्चा नहीं है। उन्होंने शशि प्रभा के लिए 20 लाख की प्रापर्टी खरीदी थी। शशि प्रभा काफी दिनों से इसे बेचना चाहती थी, लेकिन साधूराम विरोध कर रहा था। थर्सडे रात साधूराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहल्ले वालों की सूचना पर पूर्व पत्‌नी जागेश्वरी ने पुलिस बुला ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देकर हत्या आया है।