RANCHI: एनएच-33 पर सुबह 10 बजे के करीब मांडू के मांडूडीह स्थित ओवरब्रिज के पास दो यात्री बसों की टक्कर में चार बच्चों समेत करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में एनएचएआइ की एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर मांडू ले जाया गया, जहां केंद्र के डॉक्टर्स ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार किए। साथ ही गंभीर रूप से घायल जितेंद्र प्रसाद व नीलम देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया।

पैसेंजर उठा रही बस में धक्का

जानकारी के अनुसार, कोडरमा से रांची जा रही बेबी बसुंधरा नामक यात्री बस (जेएच12एफ/0344) मांडूडीह स्थित ओवरब्रिज के निकट अपने वाहन को रोक कर पैसेंजर उठा रही थी। इसी बीच पीछे से तेज गति से खोरीमहुआ से रांची जा रही विटककल नामक यात्री बस (जेएच02वाई/3005)जोरदार धक्का मार दी। इससे दोनों वाहनों में सवार करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मांडू पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर थाना ले गई।

घायलों की लिस्ट

सड़क दुर्घटना में जितेंद्र प्रसाद (19) चपलो निवासी, माजदा प्रवीण (23) हजारीबाग, नीलम देवी (30) हजारीबाग, नौशाद प्रवीण (20) हजारीबाग, मुकयुद निशा (27) हजारीबाग, सियाराम सिंह (60) इटखोरी, वर्षा कुमारी (12) ईटखोरी, मजहर हुसैन (20) खीरगांव हजारीबाग, मो। गुलजार (29) सिलवार, प्रफुल्ल कुमार सिंह (65) राजधनवार व सागर कुमार (22) राजधनवार आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई है।