- पांच-पांच सौ रुपए के 51 बंडल मिले

-24 सितंबर को मिली थी सूचना

PATNA: डीआरआई की टीम ने गुरुवार को रक्सौल से ख्भ् लाख ब्फ् हजार रुपए के जाली नोट बरामद किया। जाली नोटों के साथ पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना के सिंगरहिया गांव निवासी मो.अली अख्तर अंसारी को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई पटना टीम को सूचना मिली थी कि दुबई से वाया दिल्ली पाकिस्तान द्वारा जाली नोट की बड़ी खेप भेजी जा रही है। टीम ने रक्सौल के गति ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापेमारी की तो सूचना सही पाया गया। इन रुपए को विधानसभा चुनाव में खपाए जाने की आशंका जताई गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जाली नोट के इस खेप को दुबई से दिल्ली तक इंटरनेशल कूरियर सर्विस के माध्यम से भेजा गया था। दुबई से कॉस्मेटिक्स एवं चॉकलेट का खेप बुक कराया गया था। इन्हीं डिब्बों में भ्क् बंडल पांच-पांच सौ रुपए के जाली नोट रखे गए थे।

सात दिन पहले मिली थी सूचना

डीआरआई की टीम को ख्ब् सितंबर को ही इसकी जानकारी मिल गई थी। लेकिन डीआरआई रंगे हाथ तस्कर को भी पकड़ना चाह रही थी। सुबह जब अख्तर माल लेने पहुंचा तो उसे रंगे हाथ दबोच लिया गया। डीआरआई की टीम इस बात को लेकर हैरान है कि पाकिस्तान अब सीधे तस्करी से बच रहा है। वह किसी तीसरे देश को माध्यम बनाकर भारत में जाली रुपए भेज रहा है। सारे रुपए उच्च क्वालिटी के हैं। अख्तर से पूछताछ की जा रही है।