-प्रदेश में अभियोजन विभाग की ओर से जेल कराओ अभियान के तहत की गई कार्रवाई

-बरेली मंडल में 2500 अभियुक्तों को दिलाई गई सजा, सजा दिलाने वाले हुए सम्मानित

>BAREILLY: प्रदेश में अपराधियों को सजा को सलाखों के अंदर ही रखने के लिए अभियोजन विभाग की ओर से 13 जुलाई 2015 से शुरू हुए सजा कराओ अभियान के तहत 340 दिनों में 20234 वादों में 29030 अभियुक्तों को सजा कराई है। इसमें 10 साल से कम और अधिक सजा वाले अभियुक्त भी शामिल हैं। जिनमें से 28 को मुत्युदंड की सजा हुई है। जबकि 1,24,032 अभियुक्तों की जमानत भी खारिज की गई। इस अभियान के तहत प्रदेश का सजा कराने का रिकार्ड पूरे देश में 95 परसेंट पहुंच गया है। डीजी अभियोजन डॉक्टर सूर्य कुमार ने बरेली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। बरेली मंडल की समीक्षा में पाया गया कि मंडल में 1755 वादों में 2500 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है।

2343 हिस्ट्रीशीटरों को सजा

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 10 साल से कम सजा वाले 17,774 वादों में 23842 अभियुक्तों को सजा कराई गई। इसके अलावा 10 वर्ष से अधिक सजा वाले 2450 वादों में 5196 अभियुक्तों को सजा हुई। इसमें से 2343 हिस्ट्रीशीटरों को सजा दिलाई गई है। इसके अलावा वाहनों का भी निस्तारण किया गया है। कहा कि गवाह न टूटे और अपराधियों को सजा मिले इसके लिए लखनऊ में गवाह हेल्पलाइन भी चल रही है। इसके तहत किसी भी गवाह के टूटने पर उसकी निगरानी की जा रही है और उसे उस केस से ही बाहर कर दिया जा रहा है। जो गवाह पक्के हैं उनपर भी भरोसा किया जा रहा है। जो गवाह केस से आउट हो रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमें भी दर्ज कराए जा रहे हैं। या फिर गवाह को कोई धमकी दे रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

3219 मालों का हुअा निस्तारण

डीजी ने बरेली मंडल की समीक्षा में पाया कि बरेली में सजा कराओ अभियान के तहत 10 वर्ष से कम सजा के बरेली डिस्ट्रिक्ट में 568 वादों में 651 अभियुक्तों और 10 वर्ष से अधिक सजा के 257 वादों में 375 अभियुक्तों को सजा कराई गई। बरेली मंडल की बात करें तो 10 वर्ष से कम सजा के 1542 वादों में 2043 अभियुक्तों और 10 वर्ष से अधिक सजा के 231 वादों में 457 अभियुक्तों को सजा कराई गई। बरेली जिले में 2843 अभियुक्तों की जमानत खारिज कराई गई। मंडल के 8062 अभियुक्तों की सजा खारिज हुई। बरेली मंडल में 72 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर व अपराधियों को सजा कराई गई और 3219 मालों और 470 वाहनों का मंडल में निस्तारण किया गया। समीक्षा के बाद अच्छा काम करने वाले अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मुकेश कुमार गोयल, फतेहगंज पश्चिमी के पैरोकार सुरेश बाबू साह, एचसीपी लखपत सिंह और कोर्ट मोहर्रिर रामकेश को सम्मानित किया गया।