कानपुर। इन दिनों चारों ओर सिर्फ रणवीर-दीपिका की शादी की बात ही चल रही है। उनकी शादी को अब सिर्फ 2 दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में रणवीर अपनी फीलिंग्स पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में रणवीर और दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर इटली को रवाना होते स्पाॅट हो गए हैं। दोनों 14 अक्टूबर को शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। वहीं रणवीर ने इटली जाते वक्त एयरपोर्ट पर जिस अंदाज में एंट्री मारी वो वाकई काॅमन फ्यूचर कपल का गोल बन सकती है।
तस्वीरें : शादी के 2 दिन पहले रणवीर ने यहां की धमाकेदार एंट्री,दीपिका से इशारों में कहा,'मेहंदी लगा के रखना'
रणवीर बोले, 'मेहंदी लगा के रखना'
एक दिन पहले ही दीप-वीर शादी रचाने के लिए इटली में लेक कोमो के लिए रवाना हुए हैं। मालूम हो कि दीपिका-रणवीर एक साथ एयरपोर्ट पर उड़ने को तैयार दिखे। इस दौरान दोनों ने व्हाइट काॅम्बिनेशन के कपडे़ पहने थे। दोनों एक दूसरे के साथ एक परफेक्ट कपल के गोल को पूरा कर रहे थे। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का साॅग मेहंदी लगा के रखना बज रहा था। वहीं रणवीर एयरपोर्ट पर पोज दे कर तस्वीर खिंचाते नजर आए। उस वक्त दीपिका भी उनकी ओर बढ़ती दिखीं। बैकग्राउंड में ऐसा गाना और शादी के लिए तैयार दीप-वीर को साथ देख कर बस यही लग रहा था की रणवीर कहना चाहते हैं कि दीपिका की हाथों में जल्द मेहंदी लगे। यहां देखें ये वीडियो...


इटली में इस तरह करेंगे शादी

दीप-वीर विरुष्का की तरह इटली में ही ग्रैंड वेडिंग करेंगे। ये कपल वहां तीन दिन तक सभी रस्में पूरी करेगा फिर लौट कर मुंबई में 1 दिसंबर को भव्य रिसेप्शन का आयोजन भी करेगा। इस रिसेप्शन पार्टी में बाॅलीवुड की कई बडी़ हस्तियां नजर आएंगी। फिलहाल मालूम हो कि तीन दिनों में दीप-वीर हल्दी मेंहदी और फिर अपनी शादी को अंजाम देंगे।
तस्वीरें : शादी के 2 दिन पहले रणवीर ने यहां की धमाकेदार एंट्री,दीपिका से इशारों में कहा,'मेहंदी लगा के रखना'

इटली जानें से पहले इन बाॅलीवुड सेलेब्स के घर पहुंच दीपिका-रणवीर ने दिया शादी का न्योता


क्या! करोड़ों में है दीपिका की वेडिंग ज्वैलरी और मंगलसूत्र, रणवीर ने पूरी की हल्दी की रस्म

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk