- टेंपों ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर

- अज्ञान वाहन की टक्कर में महिला की मौत

- पानी के हौज में गिरकर युवक की मौत

देहरादून, शनिवार को दून के अलग अलग थाना क्षेत्र में लापरवाही ने तीन लोगों की जान ले ली। दो मामला में वाहन की चपेट में आने से मौत हुई, जबकि एक मामले में एक व्यक्ति की हौज में गिरने से मौत हो गई, हालांकि पुलिस ने तीनों लोगों की शिनाख्त कर दी है। मरने वाले दो लोग दून के थे, जबकि एक बिहार से मजदूरी करने दून आया हुआ था। शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिये हैं। मरने वालों में दो महिलाएं हैं।

यह है तीन मामले

केस 1

राजपुर : टैंपो ने मारी टक्कर

मालदेवता स्थित सहस्त्रधारा बाईपास पर एक टैम्पो ट्रैवलर और मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। घटना में एक महिला गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और महिला को कोरोनेशन अस्पताल उपचार के लिए ले गई, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक वारदात के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 10:13 बजे की है। जब मालदेवता की ओर से एक टैंपो ट्रैवल आ रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से उसकी भिडं़त हो गई। मोटरसाइकिल पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई, तेज रफ्तार टैंपो महिला के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी शक्ति सिंह निवासी कुल्हान के रूप में हुई है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

केस 2

विकासनगर : टक्कर मारकर फरार

शिमला बाईपास पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया है। विकासनगर पुलिस ने बताया कि मटक माजरी के पास एक महिला घूम रही थी। देर रात एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंची, परिजनों से बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बाहर कभी भी निकल जाती है। मृतक महिला की पहचान रजिया पत्नी इरशाद सहारनपुर के रूप में हुई।

केस 3

राजपुर : हौज में गिरकर मौत

सहस्त्रधारा रोड निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूर का पैर फिसल गया और वह पानी की हौज में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मजदूर को हौज से बाहर निकला। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.13 बजे की है। जब मजदूर अपार्टमेंट में काम कर रहा था। अचानक वह हौज में गिर गया। हौज करीब 12 फीट गहरा था। जिसमें पानी भरा हुआ था। मजदूर के सिर पर गहरी चोट आ गई और वह बेहोश हो गया और पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नीतीश कुमार पुत्र रामप्रवेश बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है ।

-

अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से बीमार थी, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

शिशुपाल सिंह नेगी, प्रभारी थाना विकासनगर

दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं, एक घटना में महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी उसकी मौत हो गई थी, जबकि दूसरी घटना मजदूर का पैर फिसलने से मौत हो गई।

अरविन्द कुमार, प्रभारी थाना राजपुर