लाइक की जा रही
जी हां आज कल सोशल मीडिया साइट पर ओहिओ की रहने वाली 3 साल की खूबसूरत बच्ची रोए काफी छाई हैं। बूढी महिला जैसे उसके गाल, उसके बाल व आंखों पर सजा चश्मा उसके बूढें होने का सबूत दे रहा है। इस बच्ची के इस अवतार को अब तक हजारों लोगों ने पसंद किया है। हर कोई इसे देखकर शॉक्ड हो रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर पोस्ट हुई रोए की इस तस्वीर पर अब तक इस पर करीब 27000 बार लोगों ने रीट्वीट किया। इसके अलावा करीब 36000 बार लोगों ने इसे लाइक भी किया। जिससे यह बच्ची रातों रात सोशल मीडिया की प्रिंस बन बैठी। स्कूल टीचर भी उसके इस अवतार को देखकर शॉक्ड हो रहें हैं। सबसे खास बात तो यह है कि कोई रोए में अपना भविष्य देख रहा है तो कोई इसे उसका भविष्य बता रहा है कि वह अपने बुढ़ापे में ऐसी दिखेगी।

तीन साल की बच्‍ची या बूढ़ी! इंटरनेट पर तस्‍वीर डालते ही बन गई स्‍टार

ऐसे किया मेकअप
वहीं इंटरनेट पर रोए को बूढ़ी महिला बनाने वाली उसकी ऑन्टी सामन्थाना काफी खुश खुश हैं। उनका कहना है कि अक्सर ही रोए उनसे मेकअप की चीजों के बारे में पूछती थी। जिस पर अचानक से उन्हें ख्याल आया और उन्होंने रोए का मेकअप किया। उन्होंने उनके आइब्रो को काफी बड़ी बनाई। उन्हें आइब्रो पेंसिल से एक बड़ा आकार दिया। उसके बाद उसके होठों में लिपिस्टिक लगाकर उसके होंठ उभारें। इसके साथ उसे मस्कारा लगाकर उसकी आंखे बड़ी बनाई। इसके बाद उसकी कुछ पिक्स क्िलक की और उन्हें सोशलमीडिया पर पोस्ट कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें खुद यकीन नहीं था कि वह ऐसी दिखने लगेगी और इतनी पॉपुलर हो जाएगी।

inextlive from Bizarre News Desk

courtesy mail on line

Weird News inextlive from Odd News Desk