- चार ग्रुप में बंटा था पेपर, 1.68 लाख ने दी लेखपाल परीक्षा

- एग्जाम होने के बाद भी नहीं हुआ टीचर्स और सेंटर का पेमेंट

ALLAHABAD: लेखपाल भर्ती परीक्षा में 70 परसेंट से ज्यादा कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना थी। जिसको लेकर पूरी तैयारी की गई थी। संडे को एग्जाम के दिन हुआ भी यही। दो लाख कैंडिडेट्स को एग्जाम में शामिल होना था, जिनमें करीब 1.68 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। वहीं करीब 30 हजार कैंडिडेट्स ने एग्जाम छोड़ दिया।

दो पालियों में हुआ एग्जाम

131 केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए एक लाख 98 हजार 911 कैंडिडेट्स को कॉल किया गया था। जिनके लिए दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली और दूसरी पाली में 99-99 हजार कैंडिडेट्स को शामिल होना था। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 30 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था काफी चुस्त रही। लेखपाल भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान और ग्राम विकास से जुड़े सवाल ही ज्यादा थे। प्रश्न-पत्र चार हिस्सों में बंटा था। पहले भाग में ¨हदी, दूसरे भाग में गणित और तीसरे भाग में, तीसरे भाग में सामान्य जानकारी व चौथे भाग में ग्रामीण विकास से जुड़े सवाल शामिल थे।

पेमेंट को लेकर किया हंगामा

कुछ सेंटर्स पर पेमेंट को लेकर इनविजिलेटर्स ने हंगामा किया। इनविजिलेटर्स का कहना था कि एग्जाम संपन्न हो गया, लेकिन पेमेंट नहीं किया गया। सेंटर्स का भी भुगतान नहीं किया गया था। जबकि परीक्षा संपन्न होने से पहले पेमेंट करने का नियम है। वहीं कुछ सेंटर्स पर अटेंडेंस शीट सुबह आठ बजे और दोपहर में करीब दो बजे पहुंची, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी भी हुई।