RANCHI : राजधानी रांची समेत धनबाद, खूंटी, हुसैनाबाद, बासुकीनाथ, देवघर और आदित्यपुर में बुनियादी सुविधाओं पर लगभग ख्क्00 करोड़ (फ्00 मिलियन डॉलर) रुपये खर्च होंगे। यह राशि संबंधित शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज-ड्रेनेज तथा सड़कों के विस्तार पर खर्च होगा। परियोजना राशि में से ख्क्0 मिलियन डॉलर व‌र्ल्ड बैंक तथा शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

व‌र्ल्ड बैंक से होगा एमओयू

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) की देखरेख में मूर्त रूप लेने वाली इन परियोजनाओं पर शुक्रवार को प्रारंभिक दौर की वार्ता हुई। एल एंड टी, जीकेसी जैसी लगभग क्भ् नामी-गिरामी कंपनियों ने इसमें शिरकत की। सरकार अब संबंधित परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए व‌र्ल्ड बैंक से राशि के लिए एमओयू करेगी। जुडको के परियोजना निदेशक डीडी मिश्रा, तकनीकी प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके सिंह के अलावा व‌र्ल्ड बैंक की ओर से हीना बेन वार्ता में शामिल हुई।

आज दिल्ली जाएंगे रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नीति आयोग की बैठक रविवार को होगी। इसी दिन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ होने वाले भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शिरकत करेंगे। ख्ब् अप्रैल को वे दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और राजनेताओं से शिष्टाचार भेंट करेंगे। सीएम ख्भ् अप्रैल को रांची वापस लौटेंगे।