RANCHI : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स को जल्द ही 35 सीनियर रेजिडेंट मिलेंगे। 11 विभागों में इनकी बहाली को लेकर नवंबर महीने में साक्षात्कार लिए जाने की उम्मीद है। इस बाबत रिम्स प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां शुरू की जा रही हैं। मालूम हो कि सीनियर चिकित्सकों की कमी के कारण यहां मरीजों के इलाज में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। एक-एक चिकित्सक कई-कई वार्ड के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस कारण मरीजों के ट्रीटमेंट में भी विलंब हो जाता है।

3 साल के लिए होंगे नियुक्त

रिम्स में जितने भी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी, उनका टेन्योर तीन साल के लिए तय किया जाएगा। हालांकि रिम्स में पिछले साल ही कई डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी लेकिन कई सारे डॉक्टरों ने समय से पहले ही रिम्स छोड़ दिया है। हाल के दिनों में कार्डियोलॉजी विभाग में ही कई डॉक्टरों ने अपनी सेवा बीच में ही छोड़ दी है । ऐसे कई विभाग है जहां डॉक्टर अपने तय समय से पहले ही रिम्स छोड़ चुके हैं।

नवंबर महीने में होगा इंटरव्यू

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए इंटरव्यू का शुरूआत नवंबर महीने में तय किया गया है । इसके लिए सभी डॉक्टरों से अक्टूबर महीने के लास्ट तक में एप्लीकेशन दिया जाएगा। उसके बाद इंटरव्यू का डेट शेड्यूल कर इंटरव्यू रिम्स स्थित डायरेक्टर ऑफिस में ही किया जाएगा। इसमें हर डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट डॉक्टर होंगे जिनकी नियुक्ति की जाएगी।

बढ़ रहे मरीज, कम हो रहे डॉक्टर

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में हर दिन मरीजों का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टरों की संख्या कम होती जा रही है। हाल के दिनों में कई डॉक्टरों ने रिम्स में अपनी सेवा छोड़ दी है, इसलिए मरीजों को इलाज में भी परेशानी हो रही है। लेकिन अब सीनियर रेजीडेंट्स की नियुक्ति के बाद मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगा।

किस डिपार्टमेंट में कितनी बहाली

डिपार्टमेंट संख्या

मेडिसीन 8

पीडियाट्रिक 1

स्किन 2

एनिस्थिसिया 1

लैब मेडिसीन 1

आई 2

कार्डियोलॉजी 3

सर्जरी 5

रेडियोलॉजी 3

न्यूरोलॉजी 1

ऑब्स एंड गायनी 2

कार्डियोथेरिक 3

यूरोलॉजी 2

साइकेट्रिस्ट 1

वर्जन

रिम्स में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा, इसके लिए 35 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। 11 अलग- अलग विभागों में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉयरेक्टर, रिम्स, रांची